Home #Trending नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई ने की शादी

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई ने की शादी

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में शादी कर ली है। 24 वर्षीय मलाला ने असर मलिक के साथ निकाह किया, और अपनी शादी को अपने जीवन का एक अहम दिन बताया। पाकिस्तान की जानी-मानी महिला अधिकार कार्यकर्ता को तालिबान चरमपंथियों ने 2012 में सिर में गोली मार दी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बर्मिंघम लाया गया और तब से वह वहीं रह रही हैं।

मलाला ने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्विटर पर दी और लिखा, “असर और मैंने जीवन साथी बनने के लिए डोर बांध ली है।” उन्होंने मंगलवार को बताया कि कैसे उन दोनों ने परिवारों के साथ एक छोटे समारोह में निकाह किया। मलाला ने लिखा, “हम भावी जीवन यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं।” मलाला की शादी के इस ट्वीट को उनके लाखों प्रशंसकों ने लाइक किया और हजारों ने उन्हें उन्हें और उनके पति को शुभकामनाएं दी।

https://twitter.com/Malala/status/1458128016157052938

मलाला यूसुफजई क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और कई बार अपने इंटरव्यू में वो इसका जिक्र कर चुकी हैं। संयोग से उनके पति असर मालिक का भी क्रिकेट से बहुत करीब का नाता है। असर मालिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर में जनरल मेनेजर हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malala (@malala)

मलाला यूसुफजई पर तालिबान ने पाकिस्तान के स्वात ज़िला में 9 अक्टूबर, 2012 को जानलेवा हमला किया था। मलाला तब 15 साल की थी और लड़कियों को शिक्षा का अधिकार दिए जाने को लेकर मुखर होकर आवाज उठाती थी। तालिबान चरमपंथी इससे नाराज थे और एक दिन एक चरमपंथी उनकी स्कूल बसमें आया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमे मलाला और उनकी 2 दोस्त घायल हो गईं। इसके बाद मलाला को इलाज के लिए इंग्लैंड भेज दिया गया और ठीक होने के बाद वह पढाई के लिए वही रहती है। मलाला बर्मिंघम को अपना दूसरा घर मानती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malala (@malala)

मलाला यूसुफजई को 2014 में 17 साल की उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मलाला दुनिया में अब तक की सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। मलाला ने पिछले साल ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीती और अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की। डिग्री हासिल करने के बाद से मलाला अफगान शरणार्थियों को और बेहतर मदद देने की मांग की। मलाला का असल काम लड़कियों को शिक्षा दिलाने की स्थिति को बेहतर करना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malala (@malala)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malala (@malala)

Previous articleमीरा राजपूत कपूर के इंस्टाग्राम फीड से लें स्टाइल सबक
Next articleये हैं 6 बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी एक्ट्रेस
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.