Home #Trending मलाइका अरोड़ा है फैशन इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश आइकॉन

मलाइका अरोड़ा है फैशन इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश आइकॉन

Instagram/malaikaaroraofficial

मलाइका अरोड़ा पूरी फैशन इंडस्ट्री में सबकी पसंदीदा लेडी है इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है। बेस्पोक लहंगा सेट और कढ़ाई वाली साड़ियों से लेकर रेड-कार्पेट-गाउन तक, ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे इस स्टार ने नहीं पहना हो। मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ।

देखिये 48 साल की मलाइका अरोड़ा के बेस्ट स्टाइलिश लुक जो साबित करते हैं कि वह आज इस उम्र में भी फैशन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और इन डिमांड स्टाइल आइकन हैं।

मलाइका अरोड़ा को यूँ ही स्टनर नहीं कहा जाता। मलाइका जब भी फैशन एक्सपेरिमेंट करती हैं खबर बन जाती है। हर आउटफिट मलाइका पर अच्छा लगता है। चाहे वो ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न। हाल ही में मलाइका ने सिल्वर मटैलिक कलर ऑउटफिट में शेयर किए अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें। बस फिर क्या था मानो पूरा फैशन ट्रैफिक मलाइका की इन तस्वीरों पर ही रुक गया हो। कुछ ही घंटों में मलाइका की ये तस्वीरें वायरल होने लगी। इस फोटोशूट के लिए मलाइका ने अपने लुक को Mozzati और ​​Ayana Silver Jewellery के सिल्वर ज्वैलरी से एक्सेसराइज़ किया। स्टेटमेंट सिल्वर चोकर हाथ में भारी सिल्वर ब्रेसलेट और मैचिंग मैटेलिक सिल्वर स्टिलेट्टो इस लुक को और भी स्टनिंग बना रहा है। खुले वेवी लम्बे बाल और सिल्वर आई लाइनर। इसे कहते है डेरिंग फैशन एक्सपेरिमेंट।

मैटेलिक शेड्स वाली डीपनेक ड्रेस में मलाइका किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उनका स्टनिंग लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। उनकी डीपनेक ड्रेस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इन फोटोज में मलाइका की अदाएं देखते ही बनती हैं। मैटेलिक ड्रेस में मलाइका की तस्वीरें आने के बाद फैन्स उनके ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ उनके फैशन सेंस की भी तारीफ कर रहे हैं। इस फोटोशूट के लिए स्टाइलिस्ट मेनका हरिसिंघानी ने मलाइका को तैयार किया है। फ्लेयर के साथ ड्रेस में मैटेलिक को मैच किया गया है

बॉलीवुड स्टार्स पर इन दिनों मैटेलिक कलर्स का क्रेज चढ़ा हुआ है। मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण समेत कई एक्ट्रेस इन दिनों मैटेलिक कलर्स की ड्रेस के साथ स्पॉट हो रही हैं। बॉलीवुड स्टार बेशक मैटेलिक कलर्स को अपने फैशन का हिस्सा बनाएं, मैटेलिक कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाने के लिए आप मलाइका अरोड़ा खान से आइडिया ले सकती हैं।

लैक्‍मे फैशन वीक में रैम्‍प पर मलाइका अरोड़ा का अंदाज सबसे जुदा था। बॉलीवुड ऐक्‍ट्रेस, डांसर और रियलिटी शोज की जज मलाइका रैम्‍प पर लहंगा-चोली में दुल्‍हन बनकर उतरीं।

सेक्सी दिवा मलाइका अरोड़ा हरे रंग के पैंटसूट में उबेर कूल दिख रहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टा में यह तस्वीरें पोस्ट की हैं। मलाइका अरोड़ा सूट को मैचिंग करने के लिए येलो क्लच के साथ स्टाइल किया। पैंटसूट को मैचिंग करते हुए हरे रंग के स्टोन का नेकलेस गले में पहना है। मलाइका अरोड़ा इस सूट में काफी स्मार्ट लग रही हैं।

मलाइका अपने डांस और एक्टिंग के अलावा ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वर्क फ्रंट के अलावा मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और ग्लैमरस और फिटनेस के वीडियोज और फोटोज को शेयर करती हैं।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों फोटोशूट के अलावा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका इवेंट्स, पार्टीज और फंक्शन में अर्जुन कपूर के साथ नजर आती हैं।

 

 

Previous articleगर्भावस्था में सुरक्षित तरीके से करें ये आसान व्यायाम
Next articleRani turns ‘Fashion Queen of Fursatgunj’ in YRF’s Bunty Aur Babli 2