Home #Trending ये है कपिवा की खूबसूरत ब्रांड एंबेसडर

ये है कपिवा की खूबसूरत ब्रांड एंबेसडर

Malaika Arora becomes ambassador and investor of Ayurvedic brand Kapiva
brand ambassador and investor of Ayurvedic brand Kapiva

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य ब्रांड डी2सी कपिवा ने मलाइका अरोड़ा को ब्रांड एंबेसडर और रणनीतिक निवेशक के रूप में चुना है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कपिवा ने आयुर्वेद और कपिवा प्रोडक्ट्स समाधानों में अपने विश्वास को प्रदर्शित करने के लिए ब्रांड ने मलाइका अरोड़ा ब्रांड के साथ साझेदारी की है। मलाइका अरोड़ा ने इस साझेदारी का वीडिओ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में मलाइका अरोड़ा आयुर्वेद कंपनी कपिवा एकेडमी में एक वेलनेस मेंटर का भी काम करेंगी। कपिवा एकेडमी ऑफ आयुर्वेद एक पहल है कपिवा कंपनी की तरफ से, जो लोगों की जीवनशैली की समस्याओं के समाधान के लिए आयुर्वेद के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के काम के लिए बनाई गई है। यह डॉक्टरों, डाईटिसिअन, फ़ूड टेक्नोलॉजी, आयुर्वेद विशेषज्ञों और आयुर्वेद के लेखकों से बना है।

मलाइका अरोड़ा ने लांच के दौरान आधिकारिक बयान में कहा, “मैं आयुर्वेद में बहुत विश्वास रखती हूं और लंबे समय से कपिवा प्रोडक्ट्स का उपयोग कर रही हूं, इसलिए उनके साथ सहयोग करना काफी स्वाभाविक था। कपिवा के प्रति मुझे वास्तव में आकर्षित करने वाली बात यह है कि वे स्वादिष्ट और सुविधाजनक स्वरूपों में रिसर्च के साथ आयुर्वेदिक समाधान प्रदान करने में सक्षम हैं। मैं इस सशक्त यात्रा का हिस्सा बनकर खुश हूं जहां मैं अधिकांश भारतीयों के लिए आयुर्वेद को सरल बना सकती हूं और उन्हें स्वास्थ्य से निपटने के समाधान समझाने के लिए मैं अवलेबल हूं।”

Previous article5 टिप्स: बच्चों के मूड को बदलने के लिए करें ये एक्टिविटी
Next articleक्या नींद के घंटो से अधिक महत्वपूर्ण है नींद की गुणवत्ता ?
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.