Home #Trending मलाइका अरोरा ने किया इज़हार ए इश्क

मलाइका अरोरा ने किया इज़हार ए इश्क

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने खुलेआम अपने इश्क का इजहार कर दिया है। एक शो के दौरान मलाइका ने कह दिया कि हां वो अर्जुन कपूर से बहुत प्यार करती हैं। दरअसल, इन दिनों मलाइका अरोड़ा शो ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ (India’s Next Top Model) में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ मिलिंद सोमन और अनुषा हैं। शो के दौरान मलाइका से पूछा गया कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए मलाइका ने कहा, ‘मुझे वो लड़के काफी पसंद है जो थोड़े रफ हो। चिकना फेस मुझे नहीं पसंद, मुझे वो बहुत पसंद हैं, जो अच्छे से किस कर सकते हैं।’ साथ ही मलाइका ने बताया उन्हें वैसे लड़के पसंद हैं जो गॉसिप नहीं करते।

शो में मलाइका ने कहा कि अगर उन्हें कोई अच्छे से समझता है तो वो अर्जुर कपूर हैं और वो उनसे बेहद प्यार करती हैं। इसके बाद मलाइका से पूछा गया कि उन्होंने अर्जुन कपूर को आखिरी मैसेज क्या भेजा है? – इस सवाल का जवाब देने में मलाइका शरमा गईं। उन्होंने मैसज पढ़कर बताया कि उन्होंने ‘आई लव यू टू’ मैसेज किया था। बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों को अक्सर पार्टीज, रेस्त्रां में साथ देखा जाता है। यहां तक कि लॉकडाउन पीरियड में भी मलाइका और अर्जुन एक साथ रह रहे थे। मलाइका और अर्जुन की फैमिलीज ने भी दोनों के रिश्तों को स्वीकार कर लिया है। मलाइका जहां, कपूर फैमिली के हर फंक्शन में नजर आती हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका के पेरेंट्स के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई देते हैं।

जब मलाइका और अर्जुन कपूर के रिलेशशिप की खबरें आई थीं तो उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था, लेकिन इसका असर उन्होंने रिश्ते पर नहीं पड़ने दिया और आगे बढ़ती चली गईं।

अर्जुन कपूर से पहले मलाइका अरोड़ा एक्टर अरबाज खान के साथ रिलेशनशिप में थी। अरबाज और मलाइका 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे और इससे पहले वे पांच साल की कोर्टशिप में भी थे। मलाइका ने एक बार कहा था, ‘मुझे और अरबाज को पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था, लेकिन शादी के लिए मैंने पूछा था, अरबाज ने मुझे कभी शादी के लिए प्रपोज नहीं किया।’

मलाइका और अरबाज की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक थी। हालांकि शादी के 19 सालों बाद साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को जिंदगी का अहम हिस्सा बताते हुए कहा था, “वह मेरे लिए बहुत जरूरी इंसान हैं। जिंदगी हमें किस मोड़ पर ले जाए, यह कोई मायने नहीं रखता है। लेकिन अरबाज हमेशा ही मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रहेंगे।”

मलाइका ने कहा था कि कुछ बॉन्डिंग रातों-रात ही नहीं बदल जाती हैं। जो चीजें हुई हैं, वह केवल हमारे बीच ही रहनी चाहिए। दोनों का एक बेटा अर​हान खान है। तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज बेटे की परवरिश साथ में कर रहे हैं।
अरबाज से तलाक के कुछ वक्त बाद ही मलाइका को अर्जुन कपूर के साथ देखा जाने लगा। शुरुआती दौर में तो मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप पर खुलकर बोलने से कतराती हुईं नजर आईं, लेकिन बाद में उन्होंने कह दिया कि हां वो अर्जुन से प्यार करती हैं। अब इसे मलाइका का स्टाइल कह लीजिए या उनकी रियल लाइफ बोल्डनेस जब वो अर्जुन कपूर के साथ नए सफर पर निकल पड़ी थीं, तो उन्होंने इस बात को अपने बेटे अरहान से इसे छिपाया नहीं था। वह जानती थीं कि नए रिश्ते बनाने के चक्कर में अक्सर पुराने रिश्ते बिगड़ जाते हैं। यही नहीं, अर्जुन संग डिनर डेट से लेकर सिटी आउटिंग तक उन्होंने अरहान को इस बात से अवगत कराया कि वह इस उनके लिए क्या महसूस करती हैं।

वहीं, बात अगर मलाइका के वर्तमान मे वर्क फ्रंट की करें तो वो कई सारे शोज की शूटिंग में बिजी हैं। उन्हें अक्सर योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया जाता है।

Previous articleExclusive Interview | Mrinal Joshi | inspiring Women | Hindi
Next articleआधुनिक तकनीक और ज़िंदगी पर पड़ते इसके बुरे प्रभाव