
कोंकणा सेन की फिल्म ‘द रेपिस्ट’ दुनिया के मशहूर बुसान फिल्म फेस्टिवल में पहुंच गई है, जहां इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। फिल्म ‘द रेपिस्ट’ का सेलेक्शन ‘ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा’ सेक्शन में किया गया है। इस सेक्शन में मौजूदा साल के एशियाई सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को शामिल किया जाता है और यह एक बेहद प्रतिष्ठित सेक्शन है। फिल्म को किम जिसियोक पुरस्कार के लिए भी नोमिनेटेड किया गया है, जिसकी घोषणा समापन समारोह के दौरान की जाएगी।
बात अगर फिल्म ‘द रेपिस्ट’ की करें तो इसमें कोंकणा सेन शर्मा और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म का डायरेक्शन कोंकणा की मॉम और बांग्ला फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अर्पणा सेन ने किया है।
जैसा की नाम से साफ है कि ये फिल्म समाज को संदेश देने के लिए बनी है। बलात्कारियों को बढ़ावा देने में समाज किस तरह जिम्मेदार है, इसी पर फिल्म की कहानी है। रेप का शिकार होने वाली महिलाओं, बच्चियों को किन मुश्किलों दर्द से गुजरना पड़ता है, समाज उन्हें किस नजरिए से देखता है इस फिल्म में सबकुछ दिखाया गया है।

फिल्म के डायरेक्शन की बात की जाए तो अर्पणा सेन सामाजिक राजनीतिक विषयों पर फिल्म बनाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्म ‘द रेपिस्ट’ भी ’36 चौरंगी लेन’,’परोमा’, ‘युगांत’, ‘मिस्टर एंड मिसेज अय्यर’ जैसी फिल्मों की तरह ही दमदार होगी। इससे पहले अपर्णा ने 2013 में विनोद मित्रा की फिल्म ‘मेरीडियन लाइन’ में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया था।
दूसरी तरफ कोंकणा के साथ अपर्णा ‘एन अनफिनिश्ड लेटर’, ‘तितली’, ‘अमोदिनी’ और ‘बर्ड ऑफ डस्क’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।










