Home #Trending अर्जुन बिजलानी की जीत से नाराज हुए दिव्यांका त्रिपाठी फैन्स

अर्जुन बिजलानी की जीत से नाराज हुए दिव्यांका त्रिपाठी फैन्स

अर्जुन बिजलानी की जीत से नाराज हुए दिव्यांका त्रिपाठी फैन्स
Photo - twitter/Divyanka Tripathi

शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी को मिलने से टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस सोशल मीडिया पर ज़ाहिर कर रहे हैं अपनी नाराज़गी।

विनर की अनाउंसमेंट के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के फैन्स ने #DivyankaTripathi से शो के लिए और एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करनी शुरू कर दी है।

चलिए आपको बताते है क्या है पूरा माजरा। दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस को लगता है कि दिव्यांगना, अर्जुन बिजलानी से कहीं ज्यादा जीत की हकदार हैं और ट्रॉफी उन्हें ही मिलनी चाहिए थी। क्यूँगी पुरे शो के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने जिस डेयरिंग अंदाज में स्टंट करके दर्शकों को चौंकाया, उस हिसाब से दिव्यांका ही शो की विनर होनी चाहिए थी।

शो में रोहित शेट्टी ने दिव्यांगना को ‘मगर रानी’ का खिताब दिया था। शो के फिनाले रेस में भी दिव्यांगना ने अर्जुन बिजलानी को कड़ी टक्कर दी थी ।

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के फिनाले स्टंट में अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी की विशाल आदित्य सिंह से टक्कर थी। विशाल ने उस स्टंट क्विट कर दिया, वहीं दिव्यांका और अर्जुन ने इसे पूरा किया। लेकिन अर्जुन बिजलानी ने इस स्टंट को दिव्यांका से 20 सेकंड कम समय में पूरा किया जिस वजह से अर्जुन को शो का विनर घोषित किया गया।

पर ये दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस को पसंद नहीं आई। कुछ लोग अर्जुन बिजलानी की जीत को ‘फिक्स्ड’ बता रहे हैं, वहीं अर्जुन बिजलानी को ‘नॉन-डिजर्विंग’ कह रहे हैं। ऐक्ट्रेस के फैन्स ट्विटर पर ‘Real Winner Divyanka’ ट्रेंड कर रहे हैं।

Previous articleविवादों से विंबलडन तक सानिया मिर्ज़ा
Next articleविश्व पर्यटन दिवस 2021: हिमाचल प्रदेश घूमने का सबसे अच्छा समय