कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड एंडस्ट्री के पॉपलुर कपल्स में से एक हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कैटरीना और विक्की ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और अब खबर है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं, दोनों इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी के कपड़े सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं। सोर्स का कहना है कि कटरीना कैफ ने अपनी शादी में रॉयल लुक ऐड करने के लिए रॉ सिल्क का लहंगा चुना है।
https://www.instagram.com/p/CStvGoJBhx5/?utm_source=ig_web_copy_link
हालांकि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की ओर से शादी पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। दोनों को अक्सर बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स में साथ देखा जाता है। कई बार तो विक्की कौशल कैटरीना के घर पर भी स्पॉट किए जा चुके हैं।
इस कपल को कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘सरदार उधम’ की स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया था। इस दौरान विक्की कौशल और कटरीना कैफ के गले लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।
We believe in vickat supremacy🛐#VicKat #vickykaushal #KatrinaKaifpic.twitter.com/sUVuR28NjM
— Dusk’s diary ♠️ (@dusktilldawnxx) October 27, 2021
#VickyKaushal and #MalavikaMohanan pose for the paps outside Sunny Super Sound in Juhu where a special screening of #SardarUdham was held. pic.twitter.com/htxVbWSKDU
— Filmfare (@filmfare) October 14, 2021
फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ जल्द ही अक्षय कुमार के साथ ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली हैं। वहीं, विक्की कौशल की हाल ही में फिल्म ‘सरदार उधम’ रिलीज हुई है।










