
करीना कपूर ने मेट गाला में किम कार्दशियन के ऑल-ब्लैक आउटफिट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
.@KimKardashian has arrived to the 2021 #MetGala. See every look from tonight's red carpet here: https://t.co/cJLWT3nSWH pic.twitter.com/GE9RcqT6Em
— Vogue Magazine (@voguemagazine) September 14, 2021
अभिनेत्री करीना कपूर भी किम कार्दशियन के मेट गाला आउटफिट से बाकी दुनिया की तरह ही भ्रमित हैं। रियलिटी स्टार किम कार्दशियन ने न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन कला संग्रहालय में कान्ये वेस्ट के साथ एक ऑल-ब्लैक फेस-कवरिंग पहनावे में रेड कार्पेट पर धूम मचाई, जो काले कपड़े में सिर से पैरों तक ढकी हुईं थीं। उनकी त्वचा का एक इंच भी दिखाई नहीं दे रहा था, केवल उनकी लंबी पोनीटेल सिर के पीछे लटकटी हुई दिख थी।

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर “ये क्या हो रहा है” लिखते हुए डिजाइनर बालेनियागा (Balenciaga Haute couture) द्वारा बनाये ऑल-ब्लैक फेस-कवरिंग ड्रेस को पहने हुये किम और कान्ये वेस्ट एक तस्वीर साझा की।
करीना कपूर खान बॉलीवुड की फैशन आइकॉन हैं। लेकिन दुनिया भर के कई लोगों की तरह, वह भी यह समझने में असफल रही कि किम कार्दशियन ने मेट गाला 2021 में वास्तव में पहना क्या था?










