Home #Trending Lakme Fashion Week 2021: शो स्टॉपर बनीं करीना, सोहा, दिया मिर्जा

Lakme Fashion Week 2021: शो स्टॉपर बनीं करीना, सोहा, दिया मिर्जा

Lakme Fashion Week 2021
Lakme Fashion Week 2021

लैक्‍मे फैशन वीक 2021 का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है। इस बार लैक्मे फैशन वीक में करीना कपूर खान मलाइका अरोड़ा, दिया मिर्जा, सोहा अली खान, तापसी पन्नू समेत कई एक्ट्रेस ने रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। आइए देखिए लैक्मे फैशन वीक की 10 सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद किसी खास इंवेंट का हिस्सा बनीं करीना कपूर खान ने फैशन वीक में अपनी परफेक्ट फिगर और खूबसूरती को प्लांट किया। इसका सबूत हैं ये तस्वीरे जो रविवार को लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर क्लिक की गई. जहां करीना कपूर पहले जितनी ही फिट और खूबसूरत नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

लैक्‍मे फैशन वीक में रैम्‍प पर मलाइका अरोड़ा का अंदाज सबसे जुदा था। बॉलीवुड ऐक्‍ट्रेस, डांसर और रियलिटी शोज की जज मलाइका रैम्‍प पर लहंगा-चोली में दुल्‍हन बनकर उतरीं।

लैक्‍मे फैशन वीक के रैंप वॉक के दौरान दीया मिर्जा ने आउटफिट ने भी सुर्खियां बंटोरी। रैंप पर दीया का अंदाज जितना खूबसूरत था, उतना ही कॉन्‍फ‍िडेंट भी। फैशन वीक के लिए दीया के आउटफिट को रिसाइकल किए गए कपड़ों से तैयार किया गया था।

लैक्मे फैशन वीक में एक्ट्रेस तापसी पन्नू रैंप पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने डिजाइनर गौरांग शाह के चांद कलेक्शन की साड़ी में रैंप वॉक किया।

इस बार शो में श्रद्धा कपूर बेहद ग्लैमरस लुक देखने को मिला। श्रद्धा ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के लेबल एक-ओके के लिए वॉक किया। इस ब्लैक आउटफिट में श्रद्धा बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक करते हुए लहंगे में चित्रांगदा सिंह बेहद खूबसूरत लगीं। चित्रांगदा सिंह ने लाइट ब्लू और व्हाइट सिमरी लहंगा पहना है।

लैक्मे फैशन वीक में इस बार एक्ट्रेस-फिल्ममेकर दिव्या खोसला कुमार भी नजर आईं। शो के लिए दिव्या ने इंडियन-वेस्टर्न कलेक्शन की बैल्क कलर की साड़ी पहनी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

फैशन वीक में सोहा अली खान ने भी शोस्टॉपर के तौर पर नजर आईं। शो के लिए सोहा ने ऑफ शोल्डर ब्लैक और गोल्डन कलर का गाउन पहना था।

Previous articleफेस्टिवल सीजन में रश्मि देसाई ने अनारकली सूट में दिए फैशन गोल्स
Next articleइन 5 आसान तरीकों से आप भी पा सकती हैं खूबसूरत – मुलायम हाथ