
लैक्मे फैशन वीक में करीना कपूर ने एक बार फिर से रनवे पर उतरते ही दिखाया रोमांचक नजारा।
एक लंबे अंतराल के बाद FDCI x लैक्मे फैशन वीक में सर्वश्रेष्ठ भारतीय फैशन को शोकेस किया गया। रोमांचक फैशन वीक को समाप्त करने के लिए लैक्मे फैशन वीक 2021 का ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ।
जिसमे बॉलीवुड की यम्मी-ममी ने डिजाइनर गौरव गुप्ता के ग्रैंड फिनाले शो में शोस्टॉपर बनकर, बेटे जहांगीर के जन्म के सात महीने बाद रैंप वॉक करते हुए चांदी से झिलमिलाते गाउन में अपने जलवे बिखेरे।
View this post on Instagram
अनन्या पांडे और मृणाल ठाकुर के ग्रैंड फिनाले रैंप वाक करने के बाद, करीना कपूर ने शो के अंत में डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के साथ वापसी की। इस साल की शुरुआत में अपने दूसरे बच्चे जहांगीर अली खान को जन्म देने के कुछ ही महीने बाद, करीना ने डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए सेलिब्रिटी शोस्टॉपर की भूमिका निभाई और एक बार फिर रनवे पर उनको देखना रोमांचक रहा।
गौरव गुप्ता की डिज़ाइनर क्रिएशन ड्रेस मैटेलिक रंगों से रंगी हुई थी। करीना कपूर इस गाउन में एक मरमेड की तरह दिख रही हैं।
डिज़ाइनर गौरव गुप्ता की डिज़ाइनर क्रिएशन में करीना कपूर खान की फोटोज नीचे देखें।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram










