Home #Trending रील ही नहीं रियल लाइफ में भी ‘हीरोइन’ हैं करीना कपूर

रील ही नहीं रियल लाइफ में भी ‘हीरोइन’ हैं करीना कपूर

Photo Courtesy : Azhar Khan

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan Birthday) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना कपूर इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। प्‍यार से लोग उन्‍हें ‘बेबो’ भी कहते हैं। फिल्‍म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के करिदार निभाए हैं।

खासकर भारतीय समाज में महिलाओं को कैसे रिप्रेजेंट किया जाता है करीना की फिल्मों में इसकी झलक आसानी से देखी जा सकती है। चाहे वो चुलबुली, नटखट खुशी (प्रेम दिवानी) हो, 21वीं सदी की सोच रखने, आजाद ख्याल वाली कालिंदी (वीरे दी वेडिंग) हो या फिर फिल्मी पर्दे के पीछे की ‘हीरोइन’ करीना ने सिर्फ इन करिदारों को निभाया नहीं है बल्कि उसे जीने की कोशिश की है।

करीना की दमदार एक्टिंग और परफॉर्मेंस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें अपनी पहली फिल्‍म ‘रिफ्यूजी’ के लिए ही बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला। इस फिल्म के लिए क्रिटिक्स ने करीना को खूब सराहा।

इसके बाद करीना का सफर आगे बढ़ता गया और चमेली उनके करियर का टर्निंग प्‍वाइंट बना। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म चमेली में करीना ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिये उन्हें फिल्म फेयर का पुरस्कार भी दिया गया।

Pic Credit/@Pinrest

2006 में करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म ओंकारा आई। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओंकारा में करीना को उनके दमदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर की ओर से क्रिटिक्स अवार्ड द्वारा गया। उसी साल फिल्म डॉन में करीना कपूर ने कैमियो किया। इस फिल्म में करीना ने हेलन के सुपरहिट गाने ये मेरा दिल यार का दीवाना पर डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गाने के बाद करीना ने ये साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक्टिंग नहीं बल्कि आइटम नंबर्स में भी नंबर वन हैं। सुपरहिट एक्टिंग के जरिए करीना अब तक 6 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार अपने नाम कर चुकी हैं।

करीना की लाइफ स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। करीना और उनके लाइफ पार्टनर सैफ अली खान की मुलाकात उस वक्त हुई जब वो ब्रेकअप के कारण परेशान थीं। इतना ही नहीं करीना और सैफ के बैकग्राउंड काफी अलग थे। एक तरफ सैफ जहां मुस्लिम परिवार से संबंध रखते हैं तो वहीं करीना पंजाबी हिंदू परिवार से हैं। यही नहीं करीना और सैफ के बीच उम्र का भी काफी अधिक फासला है, लेकिन प्यार किसी सीमाओं को भला कहां मानता है। ऐसे में दोनों स्टार्स ने इन तमाम चीजों से आगे बढ़कर एक साथ रहने का फैसला किया। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया है कि किस तरह से उनके दोस्त व परिवार ने इस शादी से पहले उसे हिदायत भी दी थी।

 

आखिरकार, 16 अक्टूबर साल 2012 के दिन दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए शादी कर ली। इस दौरान भी करीना के सामने धर्म बदलकर शादी करने की चुनौती आई, लेकिन एक्ट्रेस ने शादी के लिए धर्म बदलने से इनकार कर दिया।

दरअसल, इससे पहले सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगौर ने भी जब उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी, तो पटौदी खानदान की बहू बनने के लिए उन्हें मुस्लिम धर्म कबूल करना पड़ा था, लेकिन करीना कपूर खान ने ऐसा नहीं किया। अब इस जोड़ी के शादी के 8 साल से ज्यादा का समय हो गया है और करीना दो बच्चों की मां भी बन गईं है।

उनके बर्थडे पर ये कहा जाए कि करीना ने एक परफेक्ट वाइफ, मॉम, इंस्पीरेशन का रोल निभाया है तो गलत नहीं होगा।

Previous articleसुंदर बाल चाहिए तो घर पर ऐसे करें डीप कंडीशनिंग
Next articleदीपिका पादुकोण ने पीवी सिंधू के साथ शेयर किया बैडमिंटन सेशन