Home #Trending करीना कपूर बनीं बेबी केयर प्रोडक्ट MiArcus की ब्रांड एंबेसडर

करीना कपूर बनीं बेबी केयर प्रोडक्ट MiArcus की ब्रांड एंबेसडर

Instagram/@official_miarcus

एक्ट्रेस करीना कपूर खान को MiArcus ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। कंपनी ने बेबी केयर और मॉम केयर प्रोडक्ट्स के लिए करीना कपूर खान को अपना एम्बेसडर नियुक्त किया है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि MiArcus प्रेग्नेंट महिलाओं और 4 साल तक के बच्चों के लिए प्रोडक्ट्स बनाती है। करीना ने अपने वीडियो में बताया है कि कंपनी बेबी-केयर जरूरतों की चीजें जैसे स्टोरेज बैग, नर्सिंग पिलो, बेबी अपैरल, बेबी एक्सेसरीज बनाती है जो छोटे बच्चों के लिए काफी कंफर्टेबल है।

बात करें करीना की तो लगभग 1 हफ्ते लंबी मालदीव में छुट्टियां बिताकर करीना कपूर वापस मुंबई लौट आई हैं। गुरुवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मुंबई लौटीं करीना कपूर खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने फ्लोरल मिडी पहनी थी और साथ में साइड पर बड़ा सा बैग कैरी किया था।

करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने मालदीव पहुंची थीं। करीना ने बीच पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी झलक भी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की थी।

इसके अलावा करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सैफ अली खान संग एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की थी।

करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आमिर खान संग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। हाल ही में सेट से आमिर खान संग करीना की तस्वीरें सामने आई थीं। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा फिल्म फॉरेस्ट ग्रंप की ऑफिशियल रीमेक है।

Previous articleये हैं दुनिया की सबसे प्रसिद्ध बुद्धिस्ट अजंता की गुफाएं
Next articleJacqueline Fernandez Gives Angora the ‘Cold Shoulder’ for PETA India