
कंगना रनौत सिर्फ बॉलीवुड की ख़बरों से सुर्ख़ियों में नहीं रहती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।
कंगना रनौत ने शुक्रवार 1 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी से लखनऊ में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
कंगना के थैंक यू की सिर्फ यह एक ही वजह नहीं है। यूपी सरकार ने शुक्रवार को कंगना रनौत को यूपी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रोग्राम (ODOP) का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा भी की।
View this post on Instagram
यूपी सरकार के योगी आदित्यनाथ ऑफिस (कार्यालय) से कंगना रनौत को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने की खबर मिली है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत जी ने शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/0BmTbGVDaW
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) October 1, 2021
कंगना रनौत को एक ओडीओपी बैग उपहार में मिला, जैसा कि फोटो में सीएम योगी बैग कंगना को देते नजर आ रहे हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’ के शेड्यूल को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में थीं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा “फिल्म तेजस की शूटिंग में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और सीएम योगी द्वारा श्री राम जन्म भूमि पूजन का सिक्का गिफ्ट देने के लिए धन्यवाद (थैंक यू)। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा करते हुए लिखा, “रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां राज रहे।”
View this post on Instagram
कंगना रनौत ने 1 अक्टूबर को घोषणा की कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘तेजस’ के लिए एक शेड्यूल पूरा कर लिया है। मुरादाबाद में ‘तेजस’ का शेड्यूल खत्म करने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से कंगना रनौत मिलीं।
View this post on Instagram










