Home #Trending कंगना रनौत पद्मश्री से सम्मानित

कंगना रनौत पद्मश्री से सम्मानित

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कंगना रनौत को सिनेमा में उनके अनूठे और प्रशंसनीय योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड मिला है। पद्मश्री मिलने के बाद कंट्रोवर्सी क्वीन ने एक विडिओ जारी किया जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

पद्मश्री पुरस्कार मिलने से पहले कंगना को ‘मणिकर्णिका: क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ में उनकी एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के रूप में सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 4 बार मिल चूका है। कंगना का चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड है, इससे पहले, उन्होंने ‘फैशन’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

इस साल 10 हस्तियों को पद्म भूषण, 102 खास लोगों को पद्म श्री और 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित लिया गया। कंगना रनौत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवार्ड दिया।

अभिनेत्री कंगना रनौत, दिग्गज टीवी और थिएटर अभिनेता सरिता जोशी और गायक अदनान सामी को भी सोमवार, 8 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण मिला।

सम्मान के बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, “मैंने हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गाँव से अपनी यात्रा शुरू की, और मेरे लिए उसी लीग में रहने के लिए जिसे हम देखते हुए बड़े हुए हैं, चाहे वह करण की फिल्में हों या एकता कपूर के धारावाहिक हों। हम बड़े होते समय इन लोगों को जानते थे। और अदनान सामी जी के गाने किसने नहीं सुने हैं? मेरे जैसी लड़की के लिए उनके साथ पद्मश्री मिलना गर्व की बात है।”

राष्ट्रपति भवन में हुए इस ख़ास समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित साह मौजूद थे। इस मौके पर कंगना ने सुनहरे हरे रंग की साड़ी पहनी।

पुरस्कार पाने वालों में कंगना रनौत के साथ ही फ़िल्मी दुनिया से अदनान सामी, एकता कपूर, करण जौहर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम शामिल हैं।

Previous articleमल्लिका शेरावत की पीरियड हॉरर थ्रिलर फिल्म नागमती की शूटिंग शुरू
Next articleमिलिए ‘इनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ फ़ॉरेस्ट’ पद्म श्री तुलसी गौड़ा से
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.