
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) जल्द ही मां बनने वाली हैं। काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को फिल्म मेकर्स के साथ शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि काजल अग्रवाल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। बता दें कि काजल अग्रवाल ने अक्टूबर 2020 में गौतम किचलू के साथ शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। शादी के बाद काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और गौतम किचूल के लिए अपना प्यार को फ्लॉन्ट करती रहती हैं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की रोमांटिक फोटोज अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेती हैं।
पति के साथ रोमांटिक स्टोरीज के साथ की काजल अग्रवाल अपने क्लासी लुक के लिए जानी जाती हैं। कह सकते हैं कि वो उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जिनके लिए स्टाइल में कम्फर्ट होना बेहद जरूरी है। काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) को शीक लुक्स कैरी करना अच्छा लगता है। उनके ऑउटफिट्स में एलिगेंस और ग्रेस का परफेक्ट बैलेंस दिखाई देता हैं।
शायद यही वजह से कि लाखों लोग उन्हें फैशन के मामले में अपनी प्रेरणा मानते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। इंडियन और वेस्टर्न हर लुक में एक्ट्रेस अपना बेस्ट देती हैं। हालही में काजल ने अपने घर में जन्माष्टमी के त्योहार की फोटोज को शेयर किया था, जिसमें उनकी ऑफ व्हाइट ड्रेस और दुपट्टे ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो शादी के बाद काजल अग्रवाल ने कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।










