
इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाद झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में इतिहास रच दिया है। झूलन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9वें ओवर में 2 विकेट हासिल किए। सबसे बड़ी बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने कोई रन नहीं दिए। इन 2 विकेट को झटकते ही झूलने ने अपने करियर के 600 विकेट पूरे कर लिए।उन्होंने अपना 600वां शिकार हेंस को बनाया। लैनिंग के रूप में झूलन ने अपना 601वां शिकार पूरा किया। इसके साथ ही झूलन गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 या ज्यादा ओवर करने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गईं हैं। झूलन गोस्वामी के अलावा कोई और ऐसी महिला गेंदबाज नहीं है, जिसने ऐसा कमाल किया हो। ऐसे में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड झूलन गोस्वामी के नाम दर्ज हुआ।
The winning moment when @JhulanG10 hit straight down to the ground to trigger wild celebrations! #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/GoDQFCupcq
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 26, 2021
झूलन के रिकॉर्ड्स की बात करें तो टेस्ट में उन्होंने 349 ओवर डाले तो वहीं वनडे में भारत की इस तेज गेंदबाज ने 1500 से ज्यादा ओवर अभी तक किए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में झूलन के नाम 225 ओवर्स खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। झूलन महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने कुल 333 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाए हैं। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने टेस्ट में 41 विकेट झटके। इसके अलावा वनडे में 236 विकेट ले चुकी हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 56 विकेट दर्ज है।
View this post on Instagram
कई पुरस्कार कर चुकी हैं अपने नाम
झूलन के अपने करियर की शुरुआत 2002 में की थी। पहले ही मैच में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया था। अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए झूलन को 2007 आईसीसी वुमन प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। ये वो साल था जब किसी भी पुरुष खिलाड़ी को ये अवॉर्ड नहीं दिया गया था। उन्होंने एक बार एम ए चिदम्बरम ट्रॉफी के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी का भी खिताब जीता था।
View this post on Instagram
बल्ले में भी जमा चुकी हैं हाथ
अपनी गेंदबाजी के जरिए बल्लेबाजों के विकेट चटकाने वाली झूलन गोस्वामी बल्ले में भी हाथ आजमां चुकी हैं। झूलन गोस्वामी के नाम अर्धशतक लगाने का भी एक रिकॉर्ड कायम हैं। उनका जन्म 25 नवंबर 1982 में बंगाल में हुआ है। खास बात ये है कि झूलन गोस्वामी को उनके परिवारवाले बाबुल बुलाते हैं।










