Home #Trending 20 साल की जन्नत जुबैर है 2 मिलियन की मालकिन

20 साल की जन्नत जुबैर है 2 मिलियन की मालकिन

जन्नत जुबैर गूगल सर्च इंजन पर 2021 की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में नंबर वन पोजिशन पर हैं।

Jannat Zubair Rahmani
Photo : Jannat Zubair Rahmani/ instagram

जन्नत जुबैर सोशल मीडिया और टीवी जगत की मोस्ट पॉपुलर स्टार हैं। उन्होंने अब तक कई बड़े सीरियल्स में काम किया हैं। जन्नत जुबैर जितना टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं उतना ही सोशल मीडिया पर भी। आए दिन जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) फैन्स के साथ अपने मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है। लोग जन्नत को कितना पसंद करते हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो गूगल सर्च इंजन पर 2021 की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में नंबर वन पोजिशन पर हैं।

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने आठ साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की। वो ‘फुलवा’, ‘काशी-अब ना रहे तेरा कागज कोरा’, ‘हार जीत’, ‘मट्टी की बन्नु’, ‘भारत के वीर पुत्र: महाराणा प्रताप’, ‘तू आशिकी’ जैसे कई टीवी सीरियल में अहम किरदार में नजर आ चुकी हैं।

एक्टिंग के अलावा जन्नत सिंगिंग का शौक भी रखती हैं और वो एक वोइस आर्टिस्ट भी हैं। घर में जन्नत जुबैर को प्यार से जानू नाम से बुलाते हैं। जन्नत का जन्म सिटी ऑफ ड्रीम यानि की मुंबई में 29 अगस्त 2002 हो हुआ है। जन्नत के परिवार में पिता जुबैर रहमानी और माता नाजनीन रहमानी के अलावा भाई अयान जुबैर रहमानी भी हैं।

जन्नत ने ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल से पढाई पूरी की है। एक्टिंग के अलावा वो अपने पढ़ाई पर भी ध्यान लगा रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह करियर के साथ पढ़ाई को अच्छे से मैनेज कर लेती हैं।

जन्नत को उनके पहले सीरियल में फुलवा में अभिनय के लिए इंडियन टेली अवार्ड्स इन बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का फीमेल केटेगरी 2011 के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसी सीरियल के लिए उन्हें फोर्थ बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड्स इन बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का फीमेल केटेगरी का अवॉर्ड मिला था।

TikTok ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया और आज वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। फिलहाल जन्नत खुद का एक यूट्यूब चैनल चला रही हैं। जन्नत जुबैर की कुल संपत्ति $2 मिलियन है। उनकी हर साल की कमाई 1 करोड़ है। महज़ 20 साल की उम्र में इतनी पॉपुलेरिटी और पैसा कामना अपने आप में एक इंस्पिरेशन है।

Previous articleगर्भावस्था में क्यों ज़रूरी है अच्छी इम्युनिटी ?
Next articleपद्म श्री अवार्ड से सम्मान्नित अनुराधा पौडवाल की जिंदगी से जुडी 10 खास बातें