Home #Trending सोनम कपूर के आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें

सोनम कपूर के आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें

बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर ने अपने लंदन वाले नए घर के दरवाज़े अपने प्रशंसकों के लिए खोल दिए हैं। सोनम कपूर जो अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रहने लगी हैं। उन्होंने भारत से दूर अपने जीवन के बारे में बताया। अभिनेत्री ने पति आनंद आहूजा के साथ अपने लंदन के भव्य फ्लैट के अंदर की लुभावनी तस्वीरों की एक झलक दी है।

घर की तस्वीरें आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट मैगज़ीन के सितंबर अंक के लिए विशेष रूप से ली गयी हैं।

Facebook/OfficialSonamKapoor

चारों ओर से रंगों से भरपूर लिविंग रूम लुभावना लगता है, और इसका अपना एक अलग ही रंग है। एक तस्वीर में सोनम लाल मखमली सोफे पर लेटी हुई दिखाई दे रही है। एक सुनहरा कॉफी टेबल फर्श पर मैजेंटा ब्लू गलीचे के साथ रखने पर कमरे से पूरा ध्यान अपने पास खींचता है। हर कमरे एक-दूसरे से एकदम अलग और विशिष्ट हैं। फ्लोरल डिज़ाइन बेडरूम और बाथरूम की दीवारों को सजाते हैं, जबकि डाइनिंग स्पेस में पुरानी भारतीय मुगल पेंटिंग शानदार है।

Facebook/OfficialSonamKapoor

अपने लंदन वाले नए घर के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा कि जब पहली बार आनंद और मैंने अपने फ्लैट में कदम रखा, तो हमें तुरंत यह घर मुंबई के घर जैसा महसूस हुआ। यह सिर्फ ढाई बेडरूम का घर नॉटिंग हिल में है, लेकिन वर्तमान में हम अपने जीवन में जहां हैं, उसके लिए एकदम सही है। घर में जगह की कमी को देखते हुए, हमें तुरंत पता चल गया था आर्किटेक्ट रूशाद श्रॉफ ही है जो मेरे सपनों को साकार करेंगे। हमेशा रूशाद और मुझे एक साथ काम करने में बहुत मज़ा आया है। वह किसी की जरूरतों और व्यक्तिगत डिजाइन के अनुरूप जगह बनाने में अत्यधिक कुशल हैं।

Facebook/OfficialSonamKapoor

“रंग मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसके लिए उन्होंने हरे, नीले और गहनों वाले रंगों से मेरी कल्पना को साकार करने में मदद की। मैं अपने घर में भड़कीले चमकदार रंग, पुराने कालीन और झूमर के साथ वॉलपेपर शामिल करने की आधुनिकतावादी कला और फर्नीचर के बीच एक नाजुक संतुलन चाहती थी, जो मेरी भारतीय विरासत को प्रतिबिंबित करता हो। रूशाद ने भारतीय सौंदर्य और समृद्धि के साथ ब्रिटिश वास्तुकला को एक साथ उकेरने का अद्भुत काम किया। जहां मेरी आत्मा भारत में है तो वहीं मेरा दिल लंदन में है।


सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की और फिर मुंबई, दिल्ली और लंदन में अपना समय बिताया। सोनम पिछले साल लॉकडाउन के दौरान लंदन में ही रहीं और हाल ही में अपनी बहन रिया कपूर की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई वापस आईं।

Previous articleIATA – ट्रैवल पास क्या है?
Next article‘बुसान फिल्म फेस्टिवल’ में दिखाई जाएगी कोंकणा सेन की फिल्म ‘द रेपिस्ट’
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.