Home #Trending फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप भारत 2022 के लिए इभा का...

फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप भारत 2022 के लिए इभा का आधिकारिक शुभंकर

Photo:Fifa.com

फीफा ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए ‘इभा’ जो एक एशियाई शेरनी की तरह दिखती है, का टूर्नामेंट के आधिकारिक मैस्कॉट के रूप में अनावरण किया। जबकि अंडर-17 महिला विश्व कप टूर्नामेंट के शुरू होने में पुरे एक वर्ष का समय है। टूर्नामेंट अगले साल अक्टूबर 2022 को भारत में 11-30 तारीख के बीच होगा।

इभा वास्तव में एक रोमांचक और प्रेरक करेक्टर है,जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए, एक मजबूत, चंचल और आकर्षक एशियाई शेरनी है। जिसका उद्देश्य टीम वर्क, लचीलापन, दयालुता और दूसरों को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित करना है। इभा भारत और दुनिया भर में लड़कियों को सही निर्णय लेने और उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।

फीफा के द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, लॉन्च के बारे में बात करते हुए, सराय बेरेमन (फीफा महिला फुटबॉल, मुख्य अधिकारी) ने कहा, “भारत और दुनिया भर के युवा प्रशंसकों को अगले साल भारत में होने वाले फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप की अगुवाई में आनंद लेने और इभा से बातचीत करने में बहुत मज़ा आएगा।”

साथ ही उन्होंने आगे कहा. “साल 2022 महिला फ़ुटबॉल के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण वर्ष है। खेल के भविष्य के सितारे भारत में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फीफा महिला विश्व कप भी शुरू होने वाला है। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का मंच, इभा को प्रशंसकों के साथ जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही साथ भारत और उससे आगे महिलाओं और लड़कियों को इस खेल में भाग लेने और खेलने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित भी करेगा।”

Previous articleWitness the magic of magnificent jewellery pieces by Archana Aggarwal Timeless Jewellery at Jahan Exhibition
Next articleरिसर्च : स्‍ट्रोक के खतरे को कम करता है केला
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.