सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz gill) की मानसिक हालात ठीक नहीं है। शहनाज के फैन्स लगातार उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। शहनाज के लिए दुआ मांग रहे फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहनाज की अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ (Honsla rakh first look) का पहला लुक सामने आ गया है। पोस्टर में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
फिल्म का पहला लुक सामने आते ही फैन्स का कहना है कि ये बहुत बड़ी हिट साबित होगी। शहनाज का हौंसला बढ़ाते हुए एक फैन ने लिखा है, ‘ऑल द बेस्ट ऑल टीम और हमारी क्वीन शहनाज को।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज और दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म इसी साल दशहरे पर रिलीज होगी।
पंजाबी इंडस्ट्री का नाम चीन फेस शहनाज गिल का नाम लंबे समय तक सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ा जाता है। बिग बॉस 13 में पहली बार सिद्धार्थ और शहनाज एक दूसरे से मिले, एक दूसरे के दोस्त बने और फिर यूं लगा कि दोनों एक दूसरे के ही हो गए हैं क्योंकि ये रिश्ता बिग बॉस के घर से निकलकर खत्म नहीं हुआ बल्कि और आगे बढ़ा और मजबूत हो गया।
View this post on Instagram
उनके प्रशंसकों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया और उनका नाम सिडनाज़ (सिद्धार्थ + शहनाज़) रखा, जो बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड हुआ था। शहनाज बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ को लेकर काफी पजेसिव थीं। घर में जब सिद्धार्थ की किसी से लड़ाई होती थी तो शहनाज अक्सर उन्हीं की साइड लेते हुए नजर आती थीं। बिग बॉस के बाद शहनाज और सिद्धार्थ को इवेंट्स और शोज में साथ देखा जाता था।
View this post on Instagram
कई बार तो शहनाज ने खुलेआम इस बात को स्वीकार किया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं। पिछले दिनों जब सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हुई तो खबर आई थी कि शहनाज और सिद्धार्थ की सगाई हो चुकी है और दोनों इसी साल के अंत में शादी करने वाले थे।
जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी 1993 को ब्यास, अमृतसर में हुआ हैं। शहनाज़ एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती है और वो एक सिख जटनी है।
View this post on Instagram
शहनाज़ ने अपनी शुरूआती पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के डलहौजी हिलटॉप स्कूल से की उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से दाखिला ले लिया और अपनी बीए की डिग्री हासिल की।
View this post on Instagram
ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद शहनाज से पंजाबी इंडस्ट्री में हाथ आजमाया और “माझे दी जट्टी” सॉन्ग से हिट हुईं।










