Home #Trending अल्टीमेट होली सर्वाइवल किट 2026

अल्टीमेट होली सर्वाइवल किट 2026

स्ट्रेस-फ्री सेलिब्रेशन के लिए 7 ज़रूरी बातें ...

The Ultimate Holi 2026 Survival Kit
AI generated image : The Ultimate Holi 2026 Survival Kit

होली 2026 सर्वाइवल किट: 7 चीजें जो हमें कभी नहीं भूलनी चाहिए

होली के त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है और कल है रंगों का सबसे बड़ा धमाका! होली हर किसी के पसंदीदा त्योहारों में से एक होता है — म्यूज़िक, ढेर सारी मस्ती, और गरमा-गरम गुझिया और अपनों को रंगने की अतरंगी शरारत भी!

होली खेलने से “पहले” वाली तस्वीर जितनी सुंदर होती है, “बाद” वाली तस्वीर उतनी ही डरावनी। फटी-फटी त्वचा, रंगों से सने बाल और फोन बचाने की भागदौड़। पर होली खेले बिना दिल कहाँ मानता हैं। इसलिए हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं होली 2026 सर्वाइवल किट, ताकि आप भी बेफिक्र होकर रंगों में डूब सकें।

होली 2026 सर्वाइवल किट

प्री-गेम प्रोटेक्टर: तेल (आयल )

फैंसी लोशन भूल जाइए, होली वाले दिन क्लासिक और गाढ़ा तेल ही काम आता है। आज रात और कल बाहर निकलने से 30 मिनट पहले सिर से पैर तक अच्छे से तेल लगाना ज़रूरी है क्यूंकि तेल त्वचा और बालों पर एक सुरक्षा परत बना देता है। रंग स्किन के अंदर तक जाने की बजाय ऊपर ही रहता है, जिसे होली खेलने के बाद में धोना आसान हो जाता है। अगर नारियल तेल की खुशबू पसंद नहीं, तो बादाम और ऑलिव ऑयल का हल्का मिश्रण ट्राय करें।

SPF 50+ सनस्क्रीन

होली अक्सर दोपहर में खेली जाती है, जब धूप सबसे तेज़ होती है। तो सनबर्न से भी बचना है। तेल के स्किन पर एक लेयर SPF 50+ सनस्क्रीन भी लगाना न भूलें। यह टैनिंग और लंबे समय तक होने वाले सन डैमेज से आपकी स्किन को बचाएगा।

क्लियर नेल पॉलिश

सीक्रेट वेपन – होली से पहले ही अपने हाथ-पैर के नाखूनों पर 2 कोट क्लियर नेल पॉलिश लगा लीजिये क्यूंकि रंग नाखूनों के आसपास और नीचे होली के रंग जम जाते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल होता है। क्लियर पॉलिश एक बैरियर बना देती है। बाद में बस पॉलिश हटाइए और रंग भी साथ चला जाएगा।

इको-फ्रेंडली चॉइस: ऑर्गेनिक और नेचुरल गुलाल चुने

आज कल हर कोई केमिकल और मेटालिक रंगों को अलविदा कह रहा है। ऑर्गेनिक गुलाल फूलों (जैसे गेंदे), चुकंदर और प्राकृतिक चीज़ों से बनता है। जो त्वचा के लिए सुरक्षित, बच्चों के लिए बेहतर और पानी और पर्यावरण के लिए नुकसानदेह नहीं है

लाइफसेवर: हाई-क्वालिटी वॉटरप्रूफ फोन पाउच

होली की यादें कैद करनी हैं, लेकिन फोन की कुर्बानी नहीं देनी! साधारण प्लास्टिक बैग भरोसा न करें। किसी भी फ़ास्ट डिलीवरी एप्प से टचस्क्रीन-फ्रेंडली, नेक-स्ट्रैप वाला वॉटरप्रूफ पाउच आर्डर कर लें। इससे हाथ फ्री रहेंगे और मस्ती डबल!

सनग्लासेस

सनग्लासेस, अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली चीज़। अगर आप अपना ब्रांडेड महंगा सनग्लास होली के रंगों से ख़राब नहीं करना चाहती हैं तो आप सस्ते लेकिन स्टाइलिश चश्मे चुन सकते हो। होली खेलते समय सनग्लासेस बहुत ज़रूरी है, ताकि आँखों में रंग न जा सके। इसके लिए एक साधारण चश्मा भी अच्छी सुरक्षा देता है।

आफ्टर-पार्टी सेवियर: हाइड्रेशन स्टेशन

धूप में घंटों खेलने के बाद शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए पहले से होली खेलने वाली जगह के पास एक “हाइड्रेशन कॉर्नर” तैयार रखिये। जहां आप ये सामान ज़रूर रखें :
ठंडी ठंडाई
नारियल पानी
नींबू पानी
सादा पानी
फेस वाइप्स

आप सभी को शुभ होलीका दहन और एक शानदार, रंगों से भरी होली 2026 की शुभकामनाएँ!

Previous article2026 में आपकी ‘अपनी कमाई’: यह सिर्फ पैसा नहीं, आपकी ‘आवाज़’ है!
Next articleSanya Malhotra’s Ethereal White Look