Home #Trending आज हिंदी दिवस के अवसर पर लेते हैं अंग्रेजी से पंगा, मगर...

आज हिंदी दिवस के अवसर पर लेते हैं अंग्रेजी से पंगा, मगर प्यार से।

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है लेकिन राष्ट्र बोलने से कतराता है। जुबान से ए बी सी डी जिस कॉन्फिडेंस से फूटती है, क ख ग उस आत्मविश्वास से क्यों नहीं निकलता। माँ बाप भी चौड़े होकर बताते हैं, जब बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोलते हैं। अंग्रेजी में पैदल हो तो शर्म आ जाती है, लेकिन हिंदी में हाथ तंग हो तो माथे पर शिकन भी नहीं आती।

भाषा कभी सोशल सर्कल का पासवर्ड बन जाती है, तो कभी हमारे टैलेंट का सर्टिफिकेट। फ़िल्मी दुनिया ने हमेश मेरी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया, मेरी आलोचना की। मगर उन्ही के बीच रहकर मैंने हिंदी भाषा को सर्वप्रिय रखा। जिसके कारण मुझे मेरे काम में एक नया मुकाम मिला और भारी रूप से सफलता मिली।

मैं हर माँ से विनंती करती हूं कि जैसे वो देसी घी के लड्डू बच्चों को खिलाते हैं, उसी तरह से हिंदी भाषा की ऐसी ही घुट्टी पिलायें। क्यूंकि जो स्वाद देशी परांठों में हो वो पिज़्ज़ा और बर्गर में नहीं होता। जो अपनापन माँ शब्द में है वो मॉम में नहीं होता है।

Previous article“द अवतार-सीता” में देवी सीता की भूमिका में कंगना रनौत
Next article‘छोरी’ फर्स्ट लुक – भयानक रूप में दिखीं नुसरत भरूचा
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.