
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान बनाने वाली हिना खान एक हॉट और फिट सेलिब्रिटी हैं। हिना न सिर्फ अपने वेस्टर्न और इंडियन लुक्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं बल्कि फिटनेस फ्रीक भी हैं। हिना अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अक्सर जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपनी फोटोज और विडियोज शेयर करती हैं।
हिना खान कई बार कह चुकी हैं कि अगर बॉडी को फिट रखने के लिए वर्कआउट जरूरी है तो स्टाइलिश जिम वेयर भी पहनना जरूरी है। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रही हैं तो हिना खान से ये 5 बेस्ट जिम लुक्स आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकते हैं।
लुक -1
View this post on Instagram
इस जिम लुक में हिना खान ब्लू ट्रैक पेंट्स और व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। वर्क आउट के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसीलिए हिना खान से लुक को पोनीटेल से कंप्लीट किया है।
लुक-2
View this post on Instagram
जिन लड़कियों ने हाल ही में जिम वर्क आउट शुरू किया है वो हिना खान पिंक एंड ब्लैक ग्रे लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें हिना खान ने पिंक कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लैक ग्रे रंग के शॉर्ट्स को पेयर किया है। इसके साथ उन्होंने स्काई ब्लू रंग के स्नीकर पहने हुए हैं।
लुक-3
View this post on Instagram
हिना ने बीते दिनों अपनी एक वर्कआउट वीडियो शेयर की थी जिसमें वो पिंक कलर के जिम वेयर के साथ ब्लैक जैगिंग पहनी हुई नजर आ रही हैं। आप चाहे तो इस लुक के साथ लाइट वेट जैकेट भी कैरी कर सकती हैं।
लुक-4
View this post on Instagram
इन फोटोज में हिना स्टाइलिश पिंक क्रॉप टॉप में दिख रही हैं। इस लुक को हिना खान ने हेयर बैंड से कंप्लीट किया है। इस लुक में हिना काफी गॉरजस लग रही हैं। फोटोज में हिना जिम ड्रेस में अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
लुक-5
View this post on Instagram
अपने इस जिम लुक में हिना खान ने निओन रंग की सेंडो के साथ ब्लैक शॉर्ट्स तो कैरी किया है। साथ में स्मार्ट वॉच और काले रंग के ग्लव्स भी पहने हैं।










