Home #Trending हिमाचल वरिष्ठ महिलाओं पेंशन योजना हुई 1000रु

हिमाचल वरिष्ठ महिलाओं पेंशन योजना हुई 1000रु

हिमाचल वरिष्ठ महिलाओं पेंशन योजना 1000रु, ऐसे करे आवेदन
photo courtesy - Ajay_Banyal

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अब 65 से 69 साल की वरिष्ठ महिलाओं को पेंशन (Pension for Women) मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बिना आय सीमा की शर्तों के वरिष्ठ महिलाओं को सरकार एक हजार रुपए प्रति माह की पेंशन देगी।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के तहत 65 से 69 साल की पात्र महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इसमें आयु सीमा की कोई शर्त नहीं रखी गई है। राज्य की करीब एक लाख महिलाओं को इस पेंशन योजना का लाभ सरकार प्रदान करेगी।

किन महिलाओं को मिलता है इस योजना का लाभ
– अधिसूचना के अनुसार, कोई भी दंपति, जो सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुआ है, चाहे पति हो या पत्नी, उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
– इसके साथ आयकरदाता दंपति को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।

– 65 साल से ऊपर 69 साल तक की आयु की महिलाएं पात्र होंगी।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in/en-IN पर जाएं।

– वेबसाइट पर जानें के बाद इस योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना है, उसके बाद आपको इस फॉर्म को सही से भरना है।

– फॉर्म पर मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड को ऐड करना है।

– इसके बाद इसे संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के पास जमा करें।

 

Previous articleHappy Birthday Deepa Malik : कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला पैरा एथलीट
Next articleकिरण राव – बालों के रंग पर इतना हंगामा क्यों ?