
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रहने वाली स्नेहा नेगी ने दुबई में आयोजित हुई एशियन यूथ और जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीता है।
एशियन यूथ और जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला की युवा बॉक्सर स्नेहा नेगी ने 66 किलोग्राम वर्ग में इंडिया को रिप्रेजेंट करते हुए सोमवार रात को हुए फाइनल मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात की बॉक्सर रहमाह खलफान को हराया।
View this post on Instagram
स्नेहा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सांगला की रहने वाली हैं। गोल्ड मेडल जीतने से उनके जिले में खुशी का माहौल है। इस जीत का श्रेय स्नेहा ने अपने कोच श्याम रतन, पिता मनोज नेगी और माता सर्जन देवी को दिया है। जीत के बाद स्नेहा के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा गया है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्नेहा नेगी को प्रतियोगिता जितने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा की यह राज्य के लोगों ले लिए विशेष रूप से महिलाओं के लिए सम्मान की बात है, की वे जीवन के हर छेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने स्नेहा नेगी की उपलब्धि के लिए कोच और माता -पिता को भी बधाई दी।
स्नेहा के बॉक्सिंग कोच ने मीडिया को बताया कि वह एक मेहनती बॉक्सर हैं और उन्होंने 2020 में गुवाहाटी में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक भी जीता था।










