Home #Trending Happy Birthday सना सईद : 33 साल की हुई कुछ कुछ होता...

Happy Birthday सना सईद : 33 साल की हुई कुछ कुछ होता है की अंजली

Instagram/@sanaofficial Verified

कुछ कुछ होता है फिल्म से सबके दिल में अपनी खास जगह बना चुकी सना सईद आज 33 साल की हो गई हैं। इस फिल्म में सना ने शारुख खान की बेटी अंजलि का रोल निभाया था। सना सईद ने इस फिल्म में अपने अभिनय और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था।

सना सईद का जन्म 22 सितंबर 1988 को हुआ। इस साल सना अपना 33वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर इंडस्ट्री में इंट्री करने वाली सना सईद अब बोल्डनेस और हॉट लुक्स के लिए जानी जाती हैं। सना की अदाएं अक्सर चर्चा में भी रहती हैं। करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ में सना सईद का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

फिल्मों के अलावा सना ‘बाबुल का आंगन छूटे न’, ‘लो हो गई पूजा इस घर की’ टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

सना ने फिल्मों में बेशक से छोटे रोल किए हैं, लेकिन क्रिटिक्स ने उनके किरदार को खूब सराहा है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में उनके किरदार को देखकर क्रिटिक्स ने कहा था कि वो काफी ग्लैमरस दिख रही हैं और उन्होंने अपने रोल को बखूबी निभाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

बात अगर सना की पर्सनल लाइफ की करें तो 2015 में उनका नाम डीजे और आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ जुड़ा था। दीपेश के साथ ही सना ने ‘नच बलिए’ सीजन 7 में पार्टिसिपेट किया था। दीपेश एक बिजनेसमैन भी हैं। हालांकि बाद में इन खबरों पर बैन लग गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

एक इंटरव्यू में सना सईद ने कहा था कि जब वो ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ में काम कर रही थीं तो उन्हें घरवालों का विरोध झेलना पड़ा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

उनके पिता ये नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाएं। सना ने कहा था, ‘मेरे पेरेंट्स उस जनरेशन के हैं जहां घुटने से ऊपर स्कर्ट पहनने की सोच भी नहीं सकते। उन्हें इस बात का डर लगता है कि कहीं ऐसे एक्सपोजर से कुछ गलत न हो जाए।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

वर्तमान की बात करें तो सना सईद फिलहाल किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। वो यूके में सेटल हो गई हैं। हालांकि वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और खास अंदाज में अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।

Previous articleदीपिका पादुकोण ने पीवी सिंधू के साथ शेयर किया बैडमिंटन सेशन
Next articleसुपरफूड व्हीटग्रास – जानें इसके 5 हेल्थ बेनिफिट्स