Home #Trending 7 फोटो : फिटनेस इंस्पिरेशन बनी ‘लाफ्टर क़्वीन’ भारती सिंह

7 फोटो : फिटनेस इंस्पिरेशन बनी ‘लाफ्टर क़्वीन’ भारती सिंह

‘लाफ्टर क़्वीन’ भारती सिंह अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए नहीं बल्कि वेटलॉस जर्नी के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां, आप ठीक पढ़ रहे हैं। भारती सिंह अब एकदम बदल चुकी हैं। वो पहले से ज्यादा फिट और पतली हो गई हैं। खास बात है कि भारती ने अपना वजन लॉकडाउन के दौरान घटाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले भारती का वजन 91 किलो हुआ करता था लेकिन अब उनका वजन महज 76 किलो रह गया है।

भारती की वेट लॉस जर्नी जानकर हर कोई शॉक में है। यहां तक अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भारती सिंह भी काफी हैरान हैं। उनका कहना है कि उन्हें खुद यकीन नहीं कि इतना वजन कैसे कम हो गया।

भारती का कहना है कि वजन कम होने के बाद अब सांस नहीं चढ़ती और हल्का महसूस होता है। यहां तक कि डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में हो गया है।

सोशल मीडिया पर भारती सिंह का नया रूप हर किसी इंस्पायर कर रहा है फिट होने के लिए। भारती सिंह उन प्लस साइज लड़कियों के भी इंपीरेशन बन गई हैं जिन्हें लगता था कि प्लस साइज से वजन कम करके स्लिम दिखना एक सपने ज़्यादा कुछ नहीं होता।

देखिये भारती सिंह की कुछ लाजवाब तस्वीरें :

Previous article#SkinCare : Beauty Tips By Simran Prajapati
Next articleदिल्ली के नज़दीक सस्ती वीकेंड डेस्टिनेशन