Home #Trending पेट्रोल पंप पर काम करते हैं पिता, बेटी का IIT कानपुर में...

पेट्रोल पंप पर काम करते हैं पिता, बेटी का IIT कानपुर में हुआ एड्मिसन

सही कहते हैं, मेहनत एक दिन रंग लाती है। और अगर कुछ करने की लगन हो तो इंसान कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकता है। एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले शख्स की बेटी ने इस बात को साबित किया है। पापा पेट्रोल पंप पर काम करते हैं, और बेटी में IIT कानपुर में परचम लहरा दिया है। आर्या राजगोपाल (Arya Rajagopal) ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। आर्या को IIT कि कानपुर में पैट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन मिल गया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर इस बेटी की तारीफ की। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा “दिल को छूने वाली घटना”। आर्या ने अपने पिता राजगोपाल और देश के ऊर्जा क्षेत्र के साथ सभी लोगों को गौरवान्वित कर दिया है।

पेट्रोल पंप अटेंडेंट की शर्ट पहने अपने पिता के साथ साधारण से कपड़ों में आर्या की यह तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने भी पिता और बेटी के बारे में ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, “मैं इंडियन ऑयल के ग्राहक परिचालक राजगोपाल की बेटी आर्या की एक प्रेरक कहानी शेयर कर रहा हूं। आर्या ने IIT कानपुर में प्रवेश हासिल करके हमें गौरवान्वित किया है।”

एक पिता ने अपनी बेटी के सपने पूरे करने के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, तो बेटी ने भी पिता को गिफ्ट के रूप में दिल लगाकर पढ़ाई की और एक उपलब्धि को हासिल किया।

 

Previous articleप्रणति राय प्रकाश का आकर्षित और अनोखा हेयर ट्रांसफॉर्मेशन
Next articleWedding Bliss- A rendezvous with premium couture, jewelry, and trousseau
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.