Home #Trending Lakme Fashion Week 2021: तापसी पन्नू और दिया मिर्जा ने रैंप पर...

Lakme Fashion Week 2021: तापसी पन्नू और दिया मिर्जा ने रैंप पर बिखेरा जलवा

PIC Credits: lakmefashionwk

शन के सबसे बड़े इवेंट FDCI x Lakme fashion week में बॉलीवुड एक्ट्रेस, डिजाइनर्स के कॉस्ट्यूम को प्रेजेंट करने के लिए रैंप पर उतरे। Lakme fashion week 2021 के दूसरे दिन एक्ट्रेस तापसी पन्नू और दिया मिर्जा ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। तापसी पन्नू रैंप पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने डिजाइनर गौरांग शाह के चांद कलेक्शन की साड़ी में रैंप वॉक किया।

वाइड फ्लोरल बॉर्डर वाली इस लैवेंडर और पेस्टल ग्रीन कलर कॉम्बीनेशन वाली साड़ी में तापसी की हसीन अदाएं देखते ही बन रही थीं। इस साड़ी को तापसी पन्नू ने मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज के साथ कैरी किया था। साड़ी को परफेक्ट इंडियन लुक देने के लिए तापसी ने हेवी गोल्डन झुमके और अपने घुंघराले बालों में गजरे के साथ माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई थी।

मेकअप के लिए तापसी ने डीप बेस के साथ लाइट आईशेडो और पिंक लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था। रैंप वॉक के दौरान तापसी की मुस्कान उनके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी थी।

एक तरफ तापसी की साड़ी ने सबका ध्यान खींचा वहीं, दिया मिर्जा ने रिसाइकल किए गए कपड़ों ने बनी ड्रेस को पहनकर अपना जलवा बिखेरा।

 

लैक्मे फैशन वीक में R-Elan प्रस्तुत अब्राहम एंड ठाकोर (Abraham and Thakore) ब्रैंड के इनोवेटिव कलेक्शन को शालीनता से दर्शआती एक्ट्रेस दीया ने एक खूबसूरत ब्लैक ड्रेस पहनी, जिस पर सफेद रंग का प्रिंट बना हुआ है।

 


कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक देने के लिए दिया मिर्जा की ड्रेस को वी-नेकलाइन के साथ कॉफी कलर का फैब्रिक स्टिच किया गया था। वहीं स्लीव्स के छोर पर मरून कलर का इस्तेमाल किया गया है। ये पैचवर्क, हाथ की सिलाई और क्विल्टिंग (Quilting) तकनीक के इस्तेमाल से तैयार की गई एक बेहद खास ड्रेस थी।

Previous articleHappy Birthday Rekhaji: 13 साल की उम्र में करियर की शुरुआत
Next articleस्वस्थ मजबूत बाल पाने का रहस्य – डॉ नरेश अरोरा