फराह खान ने अपने नए रियलिटी शो ‘द 50’ का ऐलान करते हुए इसे भारतीय रियलिटी टेलीविजन के लिए एक गेम-चेंजर बताया है। बड़े पैमाने पर तैयार किया गया यह शो 1 फरवरी को प्रीमियर होने जा रहा है और पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रहा है। Banijay Asia द्वारा निर्मित यह शो एक सफल ग्लोबल रियलिटी फ्रेंचाइज़ी है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं और अब भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है।
जियो हॉटस्टार और कलर्स पर जल्द स्ट्रीम होने वाला ‘द 50’ एक ऐसा बोल्ड और नया फॉर्मैट लेकर आ रहा है, जो अब तक चले आ रहे भारतीय रियलिटी शो के नियमों को तोड़ने का दावा करता है। शो की सबसे बड़ी खासियत है इसका रहस्यमयी होस्ट ‘द लायन’, जिसे लेकर दर्शकों में खासा क्यूरियोसिटी बनी हुई है।
शो के प्रोमो में फराह खान अपने चिर-परिचित मज़ेदार, बेबाक और अनफ़िल्टर्ड अंदाज़ में नज़र आती हैं। एक विशाल फ्लेक्स की ओर इशारा करते हुए, जिस पर लिखा है— “बदलने वाली है रियलिटी शोज़ की रियलिटी”, फराह सवाल करती हैं कि जब इसे भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो कहा जा रहा है, तो उन्हें अब तक क्यों नहीं बुलाया गया। इसके बाद शुरू होती है एक तीखी और मज़ेदार बातचीत, जो शो की बड़ी सोच और अलग तेवर को साफ़ तौर पर दर्शाती है।
शो के बारे में बात करते हुए फराह खान कहती हैं,
“भारत में रियलिटी शोज़ सालों से एक ही पैटर्न पर चलते आए हैं। आखिरकार ‘द 50’ उस पैटर्न को तोड़ने आ रहा है। इसका स्केल बहुत बड़ा है, कंटेस्टेंट्स की संख्या अब तक की सबसे ज़्यादा है और यहां हर वक्त इतना दबाव है कि कंफर्ट ज़ोन जैसी कोई चीज़ होती ही नहीं। यही बात इसे इतना रोमांचक बनाती है। यह शो इंटेंस है, अनप्रेडिक्टेबल है और शुरू से अंत तक एक वाइल्ड राइड जैसा है। इतने सालों में लगभग हर तरह के रियलिटी फॉर्मैट को देखने और जज करने के बाद, मैं पूरे भरोसे से कह सकती हूं कि ‘द 50’ लोगों की रियलिटी टीवी को देखने की सोच बदल देगा।”
अपने विशाल स्केल, हाई-प्रेशर गेमप्ले और पारंपरिक रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग फॉर्मैट के साथ ‘द 50’ खुद को इस जॉनर का अगला बड़ा गेम-चेंजर साबित करने की तैयारी में है। फराह खान की प्रतिक्रिया इस नए रियलिटी वर्ल्ड की एक परफेक्ट झलक देती है—जहां इंटेंसिटी, अनिश्चितता और लगातार ट्विस्ट दर्शकों और खिलाड़ियों, दोनों को बांधे रखने वाले हैं। बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच, ‘द 50’ जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स पर प्रीमियर के साथ भारतीय रियलिटी एंटरटेनमेंट के एक नए दौर की शुरुआत करने जा रहा है।










