
दुनिया भर में सभी को नए नए क्षेत्र में अपने हुनर को दिखाने के मौके मिल रहे हैं। इसमें महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं और वह अब हर कोने में महत्वपूर्ण पदों को हासिल कर रही हैं।
ऐसा ही एक उदाहरण कैप्टन सरिया अब्बासी का है, जिनकी फोटो भारत के पूर्वी क्षेत्र में चीन सीमा के पास LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) की बहादुरी से रक्षा करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कैप्टन सरिया अब्बासी भारत के तवांग सेक्टर में विवादित LAC के पास आर्मी एयर डिफेंस रेजिमेंट में तैनात एक सैन्य कमांडर हैं। उनकी यूनिट विकसित उन्नत L70 तोपों से लैस होने वाली देश की पहली AD रेजिमेंट में से एक है।
कैप्टन सरिया अब्बासी चार साल से भारतीय सेना का हिस्सा हैं और वर्तमान में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में तैनात हैं। हाल ही में भारत में तैनात उन्नत एल-70 वायु रक्षा तोपों के बारे में मीडिया आउटलेट्स से बात करते हुए वह सुर्खियों में आईं। L70 टैंक्स, ड्रोन के हमले को रोकने में माहिर हैं।
सरिया अब्बासी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं और उनके पास बायोटेक्नोलॉजी में बी.टेक की डिग्री है। उनके पिता, डॉ तहसीन अब्बासी, ऑल इंडिया रेडियो से रिटायर्ड स्टेशन निदेशक हैं, और उनकी माँ गोरखपुर के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत हैं।
Capt Sariya Abbasi, a troop commander with an Army Air Defence Regiment deployed near the contested LAC in Tawang sector.
Her unit is one of the first AD regiments in the country to be equipped with upgraded L70 guns. pic.twitter.com/8g4E3XQW4u
— Defence Direct Education (@DefenceDirect) October 20, 2021
#WATCH | Indian Army’s Captain Sariya Abbasi briefing about the Upgraded L-70 air defence guns deployed at forward location along the Line of Actual Control near Tawang area in Arunachal Pradesh pic.twitter.com/FFlRaigmoz
— ANI (@ANI) October 20, 2021
https://twitter.com/IndiaObservers/status/1450809296367669253










