
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में कमबैक के लिए तैयार हैं। दीपिका ने हॉलीवुड की दूसरी एसटीएक्स फिल्म साइन की है। ये फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी होगी। खास बात ये है कि दीपिका इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर की भूमिका निभाएंगी। हॉलीवुड में कमबैक के लिए एक्साइटेड दीपिका ने कहा कि प्रोडक्शन का मोटिव ग्लोबल स्तर पर अच्छे कंटेट को बढ़ावा देना है। मैं एसटीएक्स फिल्म्स और टेंपल हिल प्रोडक्शंस के साथ पार्टनरशिप को लेकर काफी खुश हूं।
इससे पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरूख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी। पठान की शूटिंग के लिए स्पेन में शानदार सेट लगाया गया है। फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका जल्द ही स्पेन जाएंगी और उसके बाद हॉलीवुड फिल्म का शेड्यूल शुरू करेंगी।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में अपने फैशन स्टेटमेंट और ड्रेसिंग के लिए जानी जाती हैं। दीपिका किसी भी ड्रेस को बहुत ही शालीनता और पूरे स्टाइल से कैरी करती हैं, फिर चाहे वो लूज़ ओवरसाइज पैंट हो या नॉर्मल जींस टीशर्ट या फिर एथनिक लुक ही क्यों न हो।
हालही में दीपिका की स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया था। इस लुक में दीपिका ने हाई फैशन लक्जरी ब्रांड वर्साचे का टॉप पहना है और इसके साथ उन्होंने फॉक्स लेदर का पैंट मैच किया है। जहां दीपिका का ये पैंट हैरम पैंट्स जैसे पैटर्न में है, वहीं उनका टॉप काफी आकर्षक और बोल्ड लुक देने वाला है।
इस लुक में दीपिका ने ब्लैक लेस वाला स्ट्रैपी कॉर्सेट प्रिंटेड सिल्क टॉप पहना था। इस टॉप में उनके टोन्ड बॉडी की झलक भी मिल रही है। इस लुक के साथ दीपिका ने अपना स्टेटमेंट हेयर स्टाइल, सलीके से किया गया बैक बन बनाया है। एक्ट्रेस ने चेहरे के लिए बेस मेकअप न्यूड रखा है और आंखों को स्मोकी लुक दिया है।
फोटोशूट के अलावा पिछले दिनों दीपिका ने अपनी सास अंजू भवनानी के जन्मदिन पर भी रेड हाई नेक फुल स्लीव्स टॉप के साथ बॉडी फिटिंग लेदर पैंट लुक अपनाया था।
दीपिका का ये लुक काफी चर्चा में रहा था।










