Home #Trending दीपिका पादुकोण ने पीवी सिंधू के साथ शेयर किया बैडमिंटन सेशन

दीपिका पादुकोण ने पीवी सिंधू के साथ शेयर किया बैडमिंटन सेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिन हर वक्त पीवी सिंधु के सिंधु के साथ स्पॉट हो रही हैं। पिछले दिनों दीपिका पादुकोण, पीवी सिंधु के साथ डिनर करते हुए स्पॉट हुई थीं और अब उन्होंने उनके साथ बैडमिंटन प्रैक्टिस की है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों और वीडियोज को पोस्ट किया है, जिसमें वो और पीवी सिंधु खेल जमाती नजर आ रही हैं। इन फोटोज और वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा, “मेरी जिंदगी का एक रेगुलर दिन। पीवी सिंधु के साथ कैलोरी बर्न कर रही हूं।”

पीवी सिंधु के साथ प्रैक्टिस करते हुए दीपिका ने काले रंग का टैंक टॉप पहना हुआ है और ब्लैक ट्रैक पैंट्स। वहीं, पीवी सिंधु लाल रंग का टैंक टॉप और डार्क पैंट्स में नजर आ रही हैं। दीपिका और पीवी सिंधु की इन तस्वीरों को देखकर फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि ये बायोपिक की प्रैक्टिस हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका की फोटोज पर एक फैन ने कमेंट किया है कि क्या वो वाकई पीवी सिंधु की बायोपिक में नजर आएंगी? हालांकि दीपिका ने इस कमेंट पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। पिछले दिनों दीपिका और पीवी सिंधु एक साथ डिनर पर नजर आए थे, तभी से बायोपिक के बनने की खबरों ने तूल पकड़ रखा है और जिस तरह से दीपिका इन दिनों बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर रही हैं उसे देखकर कंफर्मेशन भी लग ही रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

बता दे कि पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कांस्य पदक जीता है। पीवी सिंधु पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने अकेले ने दो ओलंपिक मेडल अपने नाम किए हैं।

Previous articleरील ही नहीं रियल लाइफ में भी ‘हीरोइन’ हैं करीना कपूर
Next articleHappy Birthday सना सईद : 33 साल की हुई कुछ कुछ होता है की अंजली