Home #Trending City-Highlights Exclusive: महाराष्ट्र के ठाणे शहर की महिलाओं ने साड़ियों में मैराथन दौड़...

Exclusive: महाराष्ट्र के ठाणे शहर की महिलाओं ने साड़ियों में मैराथन दौड़ लगाई

साड़ी पहने ये सभी महिलाएं वास्तव में मैराथन दौड़ने के लिए आई।

आपने कई मैराथन में भाग लिया होगा या फिर देखा होगा। जिसमें ज्यादातर लोग फिटनेस स्पोर्ट्स वाले कपडे पहन कर दौड़ लगते हैं। पर क्या आपने कभी साड़ी पहने हुई महिलयों की मैराथन दौड़ देखी है।

रविवार 21 नवंबर को मुंबई के नजदीकी शहर ठाणे में एक ऐसी ही दौड़ का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी की वजह से घर में बंद महिलाओं को घर से बहार निकलने का मौका दिया इस ‘साड़ी मैराथॉन’ ने। ठाणे पश्चिम के हीरानंदानी मीडोज के रोड पर करीब पचास महिलाओं का दल जमा हो गया।

ठाणे की अनुश्री जोशी ने डर को भूलाकर समस्याओं का डटकर सामना करने और महिलाओं के प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए शहर में पहली साड़ी मैराथॉन का आयोजन कराया। जिसमे रविवार की सुबह होते ही मुंबई और ठाणे के आसपास की महिलाओं ने पुरे जोश के साथ पारंपरिक साड़ी पहन कर दौड़ लगाने पहुँच गईं। अनुश्री जोशी पिछले 15 साल से इवेंट कंपनी चला रही हैं।

जहां कुछ महिलाओं ने 3 किलोमीटर लंबी दौड़ को 15-20 मिनट में पूरा किया। वहीं कुछ महिलाओं ने 5 किलोमीटर वाली दौड़ को औसतन आधे घंटे में पूरा किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जीतने के उद्देश्य से नहीं था, यह महिलाओं के लिए एक मजेदार रन थी।

साड़ी मैराथॉन पूरी होने पर सभी महिला प्रतिभागियों को किसी डर के बिना मजबूत रहने के संदेश के साथ आयोजक अनुश्री जोशी ने मैडल, ई-प्रमाण पत्र, नाश्ता और गुडी बैग बांटा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raju Bist (@rajubist)

Previous articleपीवी सिंधु इंडोनेशिया मास्टर्स सेमीफाइनल से बाहर
Next articleस्मृति ईरानी: संपन्न परिवारों में भी बाल शोषण होता है
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.