
विशेषकर सैलून प्रोफेशनल्स और हेयर एक्सपर्ट्स के लिये बने प्रीमियम हेयर कलर ब्राण्ड स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने मुंबई के एक फैशन इवेंट में अपना सबसे नया कलेक्शन कैलीडोस्कोप पेश किया है। इस कलेक्शन में सीजन के अनोखे लुक्स हैं, जो रिच, वाइब्रेंट और जोश से भरे हैं। एक्ट्रेस वाणी कपूर स्ट्रीक्स प्रोफेशनल का चेहरा है, जिन्होंने रैम्प पर शोस्टॉपर के रूप में अपना जलवा बिखेरा।
अपने नाम के मुताबिक यह कलेक्शन संस्कृतियों, रंगों, स्टाइल्स और कहानियों के मेल को संजोता है। स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने ऑप्टिकली सिमेट्रिकल, लेकिन अनूठे कैलीडोस्कोप को व्यक्तिपरक करने के लिये विभिन्न लुक्स और स्टाइल्स के एक रंगीन मिलन से इस थीम को बनाया है। रंगों की इस कहानी को डिजाइन करने और लुक्स बनाने के लिये स्ट्रीक्स प्रोफेशनल के कुछ लोकप्रिय प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हुआ था, जैसे कि अर्गान सीक्रेट्स हेयर कलर, होल्ड ऐंड प्ले हेयर शाइन स्प्रे और फंकी हेयर कलर रेंज माउसी तथा कैन्वोलिन स्ट्रेटनिंग रेंज।
एक फैशन शो में इस कलेक्शन को पेश किया गया, जहाँ लक्जरी और ऊँचे दर्जे की फैशन डिजाइनिंग के बादशाह रॉकी स्टार थे। कैलीडोस्कोप कलेक्शन के कलर और स्टाइल को पूर्णता देने के लिये कुल 30 लुक तैयार किये गये थे। शोस्टॉपर वाणी कपूर ने अपने बालों में स्ट्रीक्स प्रोफेशनल फंकी कलर्स वंडर ब्लू और मिस्टिक ब्लू लगाकर एक कॉन्च ऐशर फैन पोनीटेल (शंख के आकार का आसमानी पोनीटेल) बनाई थी। उन्होंने रॉकी स्टार का आकर्षक सिग्नैचर ब्लैक कलर ऑफ शोल्डर आउटफिट पहना था, जो उन्हें बोल्ड, लेकिन फेमनिन लुक देने के लिये सावधानी से बनाया, सजाया गया था और परतदार था।
हाइजीनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट के प्रोफेशनल डिविजन (स्ट्रीक्स प्रोफेशनल) की हेड, श्रीमती रोशेल छाबड़ा ने कहा कि, “हम सभी को त्यौहारों और शादी के मौके पर अपने लुक्स को नया करना और उनके साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। इस साल हम अपने ग्राहकों के लिये अपने नये कलेक्शन के साथ हेयर कलर के नये आइडियाज, कट और स्टाइल लेकर आये हैं। इस सीजन में चमक-दमक, बोल्डनेस और रंगों का बोलबाला है, जैसे कि कैलीडोस्कोप के शेप और पैटर्न होते हैं।”
वाणी कपूर ने कहा कि, “मुझे अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, और स्ट्रीक्स प्रोफेशनल हर व्यक्तित्व प्रकार से मेल खाने के लिए आकर्षक दिखने में एक चैंपियन है। मैं स्ट्रीक्स प्रोफेशनल द्वारा उनके नये कलेक्शन कैलीडोस्कोप से बनाये गये दमदार और तरोताजा लुक्स की रेंज को देखकर चकित हूँ। ‘’










