स्पेशल ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए बिट्स पिलानी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत का प्रीपेरेटरी कैंप

24 जून 2018 से बिट्स पिलानी राजस्थान में आयोजित किया गया दूसरा प्रिपरेटरी कैम्प। 2019 में स्पेशल ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए इस कैंप को आयोजित किया गया।

इस कैंप में राजस्थान के बिट्स पिलानी (बिड़ला इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी एंड साइंस)परिसर में 13 खेल आयोजित किये गए।

26 राज्यों से आए लगभग 450 एथलीटस को, कोच आबूधाबी में आयोजित होने वाले विश्व खेलों की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दें रहे हैं।

एथलीटस भी अपने कोच के साथ मिलकर पूरी मेहनत के साथ इस ट्रेनिंग कैंप में पसीना बहा रहे हैं ताकि आने वाले साल 2019 में होने वाले स्पेशल ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सके।

स्पेशल ओलंपिक भारत के नेशनल स्पोर्ट्स डॉयरेक्टर विक्टर वाज़ के साथ, रोशेल और सुलेखा राणा भी बिट्स पिलानी में हो रहे इस ट्रेनिंग कैंप में मौजूद है ताकि कैम्प सफलतापूर्वक चल सके।

क्षेत्र निदेशक राजस्थान, यूके पांडे इस शिविर में हो रहे हर कार्यक्रम की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते दिखे।

इस ट्रेनिंग कैम्प में एक्वाटिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, साइकल चलाना, हैंडबॉल, जुडो, रोलर स्केटिंग, टेबल टेनिस, वॉली बॉल, पावर लिफ्टिंग, एकीकृत फुटबॉल और फुटसल की ट्रेनिंग देने के लिए सबसे माहिर प्रशिक्षको को चुना गया है।

 

Previous articleयोग के लिए प्रेरणा की तलाश है ? 
Next articleफैशन शो में जाने के लिए ऐसे चुने ड्रेस
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in