Home #Trending City-Highlights हिमाचल की ऋचा शर्मा के नाम मिस हिमालय ग्लोबल ताज

हिमाचल की ऋचा शर्मा के नाम मिस हिमालय ग्लोबल ताज

Photos: Social Media

हिमाचल की बेटियां आज किसी से कम नहीं हैं। बालीवुड के अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा नई दिल्ली करोल बाग में कंटरी फस्र्ट की थीम को लेकर ‘मिस हिमालय’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें हिमाचल प्रदेश के मंडी की बेटी ने अपने सौंदर्य और प्रतिभा के दम पर दिल्ली में हिमाचल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मंडी की ऋचा शर्मा ने इंटरनेशनल टाइटल “मिस हिमालय ग्लोबल” का खिताब जीता।

इससे पहले ये खिताब 2020-21 का इंटरनेशनल तिब्बत की मॉडल मिस मेटोक के नाम था। मिस ऋचा शर्मा देश की एकता और विकास की पक्षधर हैं। वह महात्मा गांधी, क्रांतिकारियों और भारत रत्न डा. अंबेडकर को अपना रोल मॉडल मानती हैं। ऋचा शर्मा ने गुरुग्राम की अंसल यूनिवर्सिटी से बीटेक की है। ऋचा के पिता संजय शर्मा हिमाचल पुलिस में डीएसपी के पद कार्यरत थे तथा माता इकॉनोमिक्स की लेक्चरर हैं। ऋचा भविष्य में सामजसेवा करना चाहती हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम में दि लीला एंबियंस में आयोजित ‘मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन’ सीजन में मनाली की निशिता छा गईं। निशिता ने ‘फेस ऑफ ईस्ट’ में ‘मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन’ का विजेता घोषित किया गया है। उनकी उपलब्धि पर प्रदेश भर में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता के लिए देश भर से 17000 आवेदन आए थे। इसमें से 128 महिलाओं को व्यापक प्रशिक्षण और व्यक्तिगत सौंदर्य सत्रों के लिए चुना गया था।

इस सौंदर्य प्रतियोगिता को करवाने में बरखा नांगिया निदेशक और अभिषेक नांगिया सह निदेशक की भूमिका अहम है। निशिता ठाकुर गोपीनाथ को ‘फेस ऑफ ईस्ट मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन का विजेता घोषित किया गया है। निशिता कैप्टन भीम चंद ठाकुर की पोती और स्वर्गीय रणबीर चंद ठाकुर और संतोष ठाकुर की बेटी हैं। मूल रूप से निशिता हिमाचल के सुदूर भाग लाहुल घाटी से ताल्लुक रखती है।

Previous article‘ज़ोम्सा’ लाहौल घाटी का 80 साल पुराना मडहाउस
Next articleपीवी सिंधु इंडोनेशिया मास्टर्स सेमीफाइनल से बाहर