Home #Trending City-Highlights जयपुर में मिस एंड मिसेज-2021 ब्यूटी पेजेंट

जयपुर में मिस एंड मिसेज-2021 ब्यूटी पेजेंट

देशभर की मॉडल्स ने जयपुर में होने वाले  मिस एंड मिसेज-2021 के फिनाले राउंड में पार्टिस्पेट किया। बॉलीवुड एक्टर विकास सक्सेना व मिसेज इंडिया वर्षा मित्तल फैमिनाइन मिस एंड मिसेज-2021 के जज रहेंगे।

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को टोंक रोड स्थित होटल मैरियट में चार दिन तक चलने वाले ब्यूटी पेजेंट व फैशन वीक “फॉरएवर मिस एन्ड मिसेज इंडिया 2021” व “फॉरएवर फैशन वीक 2021” की ऑफिशियली शुरुआत पार्टिसिपेंट्स की ट्रेनिंग सेशन राउंड के साथ हुई। इसके लिए खास तौर पर मुम्बई से जयपुर आए सेलिब्रिटी फैशन कोरियोग्राफर उत्सव ढोलकिया ने मॉडल्स को उनके लुक्स, एक्सपोजर, लाइफस्टाइल, डाइट, इंटरव्यू, कम्युनिकेशन, वॉक, एटीट्यूड, पर्सनालिटी बिल्डिंग इत्यादि के बारे में जानकारी शेयर की और कॉन्फिडेंस रहने के टिप्स दिए।

फॉरएवर स्टार इंडिया के आयोजक राज अग्रवाल ने आगे बताया कि नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट फॉरएवर मिस व मिसेज इंडिया 2021 के ग्रैंड फिनाले, फॉरएवर फैशन वीक 2021 व फॉरएवर सुपर हीरोज व सुपर वुमेन अवार्ड 2021 का आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक होटल मैरियट में ही आयोजित किया जाएगा। अनबिटेबल ग्रुप, जयपुर व प्रियंका’ज बुटीक, जयपुर के सौजन्य में आयोजित इस फैशन शो के दोनों ग्रुप में कुल 60 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। शो की संयोजक व फैशन डिजाइनर प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि फिनाले की विनर्स का चयन तीन राउंड में किया जाएगा। पहला ट्रेडिशनल ड्रेसेज राउंड होगा जिसमें प्रियंका बुटीक के डिजाइन परिधान व दूसरे राउंड में वॉमआर्ट की डिजाइन की गई ड्रेस के साथ प्रतिभागी के साथ मॉडल्स कैटवॉक करेंगी। तीसरा टेलेंट राउंड होगा, जिसमें दोनों वर्गों में से प्रतिभागी 30-30 मॉडल्स में से तीन-तीन का चयन किया जाएगा। तीनों राउंड में बतौर जजेज कोरियोग्राफर एवं एक्टर विकास सक्सेना, फैशन डिजाइनर दिव्या शर्मा तथा मिसेज इंडिया वर्षा मितल होंगी।

Previous articleनेहा धूपिया और अंगद बेदी ने किया बेबी बॉय का स्वागत
Next articleरिसर्चः महिलाओं में डिप्रेशन को कम करती है ब्रेस्टफीडिंग
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.