
बॉक्सिंग की गोल्डन लेडी एम.सी. मैरीकॉम पहुंची स्पेशल ओलंपिक भारत की टीम को अपनी शुभकामनाएं देने। इस साल अमेरिका के शिकागो में 17 से 20 जुलाई तक होने वाले स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबाल कप में 14 भारतीय एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इन एथलीट्स के लिए दिल्ली में एक बिदाई समारोह रखा गया।
स्पेशल ओलंपिक के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यूनिफाइड फुटबाल कप टूर्नामेंट किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें 16 पुरुष और आठ महिला टीमें हैं। इसमें भारत को ग्रुप-बी में शामिल किया गया है।
स्पेशल ओलंपिक भारत इस बार यूनिफाइड फुटबाल कप के लिए महिला टीम में भेज रहा है। इसमें भारत के अलावा, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, केन्या, कोरिया, मेक्सिको सहित कुल 16 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
यह भी देखें –










