
हाल ही में सहारा स्टार होटल, मुम्बई में ‘वर्ल्ड नोबल कॉज इनीटीएशन (WNCI)’ के शानदार समारोह का आयोजन किया गया जहां फारुख खान के केयर फाउंडेशन ग्रुप (यूएसए) द्वारा ‘प्रोजेक्ट मदर’ और ‘म्यूजिक वीडियो’ की एक साथ लांचिंग की गई।
कोरोना काल में लगातार मानव सेवा करने वाले फारुख खान ने इस अनोखी पहल की शुरआत की है और उन्होंने 100 मदर केयर सेंटर खोलने का एलान किया। उन्होंने कहा कि देश के कई पिछड़े इलाकों में अब भी गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा की तत्काल और बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पाती है। कई बार ऐसा होता है कि जो महिला 9 महीने तक बच्चे को अपनी कोख में पालती है, उसे जिंदा नहीं देख पाती। फारुख खान ने स्टेज पर बेहद भावुक स्वर में कहा कि उन्होंने अपने भाई को भी खोया है। इसलिए उन्होंने यह संकल्प लिया है कि वह पूरे देश मे 100 मैटरनिटी सेंटर खोलेंगे। इस मदर प्रोजेक्ट का उद्घाटन खुद फारुख खान ने अपने माता पिता की मौजूदगी में किया। उनका मदर प्रोजेक्ट का पहला सेंटर 18 अक्टूबर को मुंबई के पास पनवेल में खुल रहा है।
आपको बता दें कि फारुख खान ने 22 दिसम्बर 2020 को क्रिसमस के मौके पर 500 से अधिक फैमिली को फूड किट पहुंचाया। उनके तमाम सामाजिक कार्यों को देखते हुए अमेरिका में 22 दिसम्बर को ‘फारुख खान डे’ घोषित किया गया जो अपने आप मे एक बड़ा अचीवमेंट है। अमेरिका में जन सेवा करने के बाद अब हिंदुस्तान में भी फारुख खान ने लोगों की मदद का संकल्प लिया है। वह इंडिया में 100 मैटरनिटी होम खोलेंगे जिसकी शुरुआत पनवेल से होने जा रही है।










