English
नई दिल्ली : “भारत हमको जान से प्यारा है सबसे प्यारा गुलिस्तां हमारा है” इस गुलिस्तां को हमेशा खूबसूरत और स्वच्छ रखने के लिए हाल ही में दिल्ली में 8 वें स्वच्छ भारत दिवस सम्मेलन रखा गया। जिसकी मेजबानी की इमेजइंडिया के अध्यक्ष रोबिंदर सचदेव ने।

ये शाम स्वच्छ भारत और सुंदर भारत के लिए “स्वच्छ भारत अभियान” के लक्ष्यों के योगदान पर केंद्रित रही। न्यूयॉर्क और नई दिल्ली की अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ संजना जॉन को “कम, क्लीन इंडिया” अभियान की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति, डॉ उदित राज, पैट्रिक ओकाबे, डेविड यंग ली, हाजी सैयद सलमान चिस्ती, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, रेणु हुसैन, सुभाष राजन, पराुल महाजन, सीमा धवन, डॉ निर्मल जैन, स्वामी के साथ साध्वी जी चिदानंद सरस्वती जी, डॉ अर्चना पाटिल और कई अन्य अतिथिगण ने अपने विचारों से इस शाम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
देश को स्वच्छ और सूंदर बनाने के लिए कई आम और ख़ास लोगों और बच्चों को अवॉर्ड देकर सम्मनित भी किया गया।











