View this post on Instagram
नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ‘छोरी’ (Nushrratt Bharuccha’s Chhorii) का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की हॉरर झलक देखी जा सकती है। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म हैलोवीन जैसी भयानक भले ही न हो, लेकिन इसको देखकर बॉडी और दिमाग दोनों ही कांप जाएंगे। एक्ट्रेस के पोस्ट के मुताबिक ये फिल्म इसी साल नवंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
नुसरत भरूचा द्वारा इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड हैं और उनके पोस्ट पर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फिल्म के वीडियो की झलक देखने के बाद कुछ फैन्स ने कमेंट किया है कि वो अब फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। जाहिर सी बात है अब तक नुसरत ने जो किरदार निभाए हैं छोरी का किरदार उससे बिल्कुल अलग होने वाला है।
फिल्म छोरी की बात करें तो ये सुपरहिट मराठी फिल्म लपछापी की रीमेक है। इस फिल्म को विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा हैं। नुसरत के अलावा फिल्म छोरी में मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका है जब सौरभ गोयल, मीता वशिष्ठ और नुसरत एक साथ स्क्रीन को शेयर करने वाले हैं।










