Home B-Town सेलेब्स टाउन ‘संजू’ का ट्रेलर देख पलक नहीं झपका पाएंगे आप

‘संजू’ का ट्रेलर देख पलक नहीं झपका पाएंगे आप

संजय दत्त की रियल लाइफ पर फिल्म बने तो ट्रेलर तो ब्लॉकबस्टर होना ही था। तीन मिनट का हर सेकेंड आपको कभी पलक झपकने नहीं देगा। एक सुपर स्टार और भी संजय दत्त की ज़िंदगी बहुत जल्द हर किसी के सामने एक खुली किताब बन जाएगी। जिसकी शुरुआत इस फिल्म के ट्रेलर ने कर दी है।

ट्रेलर में संजय दत्त की जिंदगी के कई कड़वे सच दिखाए गए हैं। फिल्म में संजू बाबा का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं। 350 औरतों के साथ रिलेशन, ड्रग एड‍िक्ट बनने से अंडरवर्ल्ड से संजय दत्त के र‍िश्ते सभी पलों को छूता फिल्म का ये ट्रेलर दमदार है।

इतने वक़्त से एक हिट फिल्म के लिए इंतज़ार कर रहे रणबीर कपूर के लिए भी ये फिल्म गुड लक चार्म बन सकती दिख रही है। जिसके लिए की गई उनकी मेहनत साफ़ दिख भी रही है।

Previous article गर्मी की छुट्टियों को कैसे बनाया जाए मजेदार
Next articleवीडियो – जेनिफर विंगेट ने इस हैंडसम को खिलाया अपना जन्मदिन केक
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in