सलमान खान अपनी फिल्म रेस-3 को लेकर काफी चर्चा में हैं और इस फिल्म का ट्रेलर भी दर्शको के बीच आ चुका है। बता दे कि रेस-3 ईद के मौके पर रिलीज हो रही है रेस-3 की काफी समय से चर्चा जोरों पर है। फिल्म को लेकर खुद सलमान उत्साहित है। वजह यह भी है कि यह उनकी 3 डी पर बनी पहली फिल्म होगी।
सलमान खान का लगता है कि फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा की ओर से अपना बेस्ट दिया गया है। सलमान ने अब तक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उनकी बॉन्डिंग बच्चों से काफी अच्छी दिखाई गयी है। रियल लाइफ में भी सलमान की अपने घर के बच्चों के साथ काफ़ी अच्छा मेलजोल है। बच्चे सलमान के फैन भी हैं और उनकी फिल्में देखने के लिए बच्चे भी काफी संख्या में जाते हैं। ऐसे में जब सलमान से रेस 3 के ट्रेलर लांच के दौरान पूछा गया कि वह बच्चों के लिए आइडल के रूप में हैं।