Home B-Town सेलेब्स टाउन सलमान खान को बेल – घर के बहार लगी फैंस की भीड़

सलमान खान को बेल – घर के बहार लगी फैंस की भीड़

सलमान के जेल जाने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस का गुस्सा हर किसी ने देखा। तरह तरह की एनिमेटेड वीडियोस, मैसेजिस साफतौर से ज़ाहिर कर रहे थे कि उन्हें सलमान के जेल जाने के फैसले का कितना दुःख हुआ।
क्या आम और क्या खास हर किसी ने ने सलमान के स्पोर्ट में अपनी अपनी राय ज़ाहिर की। सलमान के स्वैग का असर सबने देखा। उनके साथी कलाकारों से लेकर उनके फॉलोवर्स सभी उनको बेल मिल जाये इसकी दुआ कर रहे थे।
जो कबूल हुई। सलमान को बेल मिल गई। सलमान मुंबई अपने घर पहुंच चुके हैं। जेल के बाद बाहर आने के बाद उनके फैंस सलमान से पहले उनके घर के बाहर पहुंच गई। अपने चहेते सलमान को देखने। सलमान ने भी अपने फैंस को बिना इंतज़ार कराये घर में पहुँचते ही बालकनी से सबसे रूबरू हुए। सबका शुक्रिया किया। सलमान के साथ उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा।

सलमान बॉलीवुड का वो सितारा है जिनके करोड़ो फैंस में सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि बड़ी तादात में लड़के, बच्चे और बूढ़े भी शामिल हैं। सलमान के घर पहुंचने पर हर कोई अपने खुदा का शुक्राना कर रहा है।
कमाल की फैन फॉलोइंग है सलमान की। जिसे आज हर किसी ने अपनी आँखों से देखा और दंग रह गया। सलमान के लिए फैंस की मोहबत को क्या नाम दे ये तो हम नहीं जानते। पर ये साफ़ है की सलमान दिल से, पैसे से ही नहीं, मोहबत से भी बहुत आमिर हैं।
Previous articleसमर में वर्किंग वुमन रखें इन बातों का ख़ास ख्याल – शहनाज हुसैन 
Next articleजब आप कमाती है तब आप आत्मनिर्भर बनती हैं – Nivedita Desai
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in