Home B-Town सेलेब्स टाउन 2700 करोड़ की संपत्त‍ि की मालकिन ऑटो में

2700 करोड़ की संपत्त‍ि की मालकिन ऑटो में

Viral photo
पहचाना इस ऑटो में बैठे इस चेहरे को ? कौन हैं ये जिनके ऑटो में बैठने भर से खबर बन गई ?
ये कोई और नहीं बल्कि पटौदी परिवार की बड़ी राजकुमारी हैं। जी हाँ ये हैं सबा अली खान, सोहा और सैफ की बहन।

सबा अली खान को कम ही लोग पहचानते हैं क्यूंकि वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। सबा हाल ही में मुंबई में अमृता अरोड़ा के घर पहुंची और वो भी ऑटो में। अमृता के घर जहाँ बाकी सितारे अपनी चमचमाती महंगी कारों में आते नज़र आये। वहीं सबा अली खान ऑटो से अमृता के घर आई।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सबा 2700 करोड़ रुपए की मालकिन है।


सबा सैफ से उम्र में बड़ी हैं और अभी तक सिंगल हैं। सबा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। अकेले अपना बिजनेस संभालती हैं। पूरी परिवार से अलग सबा बहुत ही सिंपल हैं और मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं।

 

Previous articleपल्लवी भारती – कंगना राणावत के लिए डबिंग चुनौतीपूर्ण 
Next articleबंदूक थामे दिखीं “सोन चिरैया”