अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी खबर से सुर्खियां बटोरती रहती है। अपने लुक्स और हॉलीवुड प्रोजेक्टस को लेकर प्रियंका सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इन दिनों प्रियंका और अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनास के साथ को कई जगह एक साथ देखा जा रहा है।
प्रियंका निक जोनास के साथ फोटो मे बोट पर पार्टी करते हुए नजर आ रही है। आपको बताते चलें निक और प्रियंका 2017 में भी मेट गाला में एक साथ नजर आए थे।
हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। निक जोनास प्रियंका चोपड़ा से करीब दस साल छोटे है और उनकी पहली मुलाकात 2017 में मेट गाला के दौरान हुई थी।










