दिवाली की तैयारी आप बाद में करना। फ़िलहाल तो तैयारी कीजिये देसी पटाखे के स्वागत की। कौन है वो देसी पटाखा ? हम बात कर रहे हैं सपना दुबे की। कौन है सपना दुबे ? देखिये नीचे शेयर किये गए वीडियो में।
Thank you for all your love & support & for making today so special. Here is something that we’ve put together for you guys so check it out! Love you all! ❤ Ting! #SapnaDubey #BhaiajiSuperhit #PZisBack! pic.twitter.com/96jqBCnl2p
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) August 7, 2018
जी हाँ कुछ इस अंदाज़ में लॉन्च किया गया प्रिटी वुमन , प्रीति ज़िंटा की कम बैक फिल्म के पोस्टर को। फिल्म “भैयाजी सुपरहिट” से प्रीति ज़िंटा एक बार फिर दस्तक देने वाली हैं सिल्वर स्क्रीन पर। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस साल अपनी आने वाली फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आएंगी।
Back with a bang! Meet #SapnaDubey in #BhaiajiSuperhit on the 19th of October in a theatre near youu! #PZisBack! ❤️ pic.twitter.com/rLtxUNM1me
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) August 7, 2018
फिल्म में प्रीति ज़िंटा, सन्नी देओल की गरम – धरम पत्नी का रोल निभा रही हैं। जो बोलती कम और गोली ज़्यादा चलती हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सनी और प्रीति एक साथ काम कर रहे हैं इससे पहले दोनों फिल्म “फ़र्ज़” और “द हीरो” में भी काम कर चुके हैं। फिल्म “द हीरो” में इन दोनों की जोड़ी सुपर हिट रही थी। एक बार फिर दोनों साथ मिलकर एक और हिट फिल्म देने की तैयारी कर रहे है।
फिल्म में इनकी केमिस्ट्री क्या रंग लाएगी इसका इंतज़ार सभी को बेसब्री से रहेगा।










