Home B-Town सेलेब्स टाउन ‘भूतवाली लव स्टोरी’ में, डर से ज्यादा रोमांस

‘भूतवाली लव स्टोरी’ में, डर से ज्यादा रोमांस

BHOOTWALI LOVE STORY
Director Shantanu Anant Tambe with Actress Kanchan Awasthi

पैशनवॉल्ड एंटरटेनमेंट ने होटल के.एन.के इंटरनेशनल, में शांतनु अनंत तम्बे द्वारा लिखी और निर्देशित आगामी फिल्म “भूतवाली लव स्टोरी” के लिए प्रेस मीटिंग रखी गई।

“भूतवाली लव स्टोरी” डर से ज्यादा रोमांस। आमतौर पर जब हम किसी डरावनी फिल्म की बात करते हैं, तो हमारे रेटिना पर एक डरावना चेहरा उभर आता है। एक बहुत ही खौफनाक और घिनौना चेहरा जिसके बारे में सोच कर ही एक डर दिल और दिमाग पर छा जाता है।

वैसे तो हर डरावनी फिल्म में एक प्रेम कहानी होती ही है। लेकिन इस आने वाली फिल्म ‘भूतवाली लव स्टोरी’ में, डर से ज्यादा रोमांस होगा, ये कहना है इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक का।

शांतनु अनंत तम्बे ने कहा कि जिस तरह भूतनाथ बने अमिताभ बच्चन को देखकर बच्चों से लेकर बूढ़े एन्जॉय किये थे वैसा ही मज़ा इस फिल्म में है । एक लड़की एक लड़के से बेइंतहा प्रेम करती है लेकिन उसकी मौत हो जाती है बाद में उसकी आत्मा किस प्रकार प्रेम का इज़हार करती है यही घटनाक्रम फिल्म को मज़ेदार बनाता है ।

फिल्म के निर्माता सरिका विनोद ताम्बे, गजेंद्र श्रीवास्तव, सह-निर्माता सतीश पूजरी और लेखक-निर्देशक शांतनु अनंत तम्बे हैं। सुहास रूक और कंचन अवस्थी मुख्य भूमिका में शामिल होंगे। फिल्म का डर और रोमांस फिल्म लवर्स को कितना बड़े परदे की तरफ खींच पायेगा ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। तब तक सभी को करना पड़ेगा फिल्म का इंतज़ार।

Previous articleमहिलाओं में अधिक होती है यूरिन इन्फेक्शन की संभावना
Next articleनेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी रही सादगी भरी