लवरात्रि – आया मौसम लव स्टोरीज का

लगता है बॉलीवुड में इन दिनों लव स्टोरीज बनाने का मौसम शुरू हो गया है। पहले अक्टूबर, फिर धड़क और अब लवरात्रि। आज सलमान खान ने मुंबई में फिल्म लवरात्रि का लाजवाब ट्रेलर लॉन्च किया।

इस फिल्म के ज़रिये सलमान खान अपनी बहन के पति आयुष शर्मा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सच में लाजवाब है। फिल्म एक गुजरती लड़के की लव स्टोरी पर बेस्ड है। जिसे वरीना हुसैन से प्यार हो जाता है।

फिल्म में आयुष के पिता के रोल में राम कपूर और वरीना के पिता के रोल में रॉनित रॉय नज़र आ रहे हैं। आयुष को के सामने एक चैलेंज है। कि उन्हें 9 दिनों में वरीना को इम्प्रेस करना है।

पर क्या आयुष वरीना को इम्प्रेस कर पाएंगे ? इसके लिए सबको करना होगा फिल्म रिलीज़ तक इंतज़ार। फ़िलहाल आप देखिये इस फिल्म का ट्रेलर।

Previous articleउम्र भी शरमा जाती हैं इन 5 एक्ट्रेस को देखकर
Next articleमेरा निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग के लिए नहीं है – प्रियंका चोपड़ा